फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four units stalled due to fire in transformer of Obra thermal project

ओबरा तापीय परियोजना के ट्रांसफार्मर में आग से चार इकाइयां ठप 

Thu, 23 Apr 2020 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 23 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four units stalled due to fire in transformer of Obra thermal project
लगी आग - फोटो : अमर उजाला

ओबरा तापीय परियोजना के इंटर कनेंटिंग ट्रांसफार्मर (आईसीटी) में आग लगने से 200 - 200 मेगावाट की चार इकाइयां बंद हो गईं। इसके चलते इससे जुड़े कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस बीच परियोजना की नौवीं इकाई को लाइटअप करने के लिए अधिकारी प्रयास में जुटे रहे।  

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर 12.48 बजे के करीब ओबरा तापीय परियोजना की 12वीं इकाई का प्रोटेंशियल ट्रांसफार्मर फटने से उसके इंसुलेटर के टुकड़े तेज रफ्तार में 240 एमवीए के इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर के रेडियेटर से जा टकराए। इससे रेडिएटर में तेल का रिसाव होने के कारण आईसीटी में  आग लग गई। संयोग अच्छा था कि घटना के समय 400 केवी के स्विचयार्ड में आईसीटी के आस-पास कोई अनुरक्षण कार्य नहीं हो रहा था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन


उधर, घटना के तत्काल बाद पहुंचे सीआईएसएफ के अग्निशमन दल ने थोड़े समय में ही आग पर काबू पा लिया। इस कारण से बी ताप घर की 200 -200 मेगावाट वाली चारों इकाइयां ट्रिप कर गईं और ओबरा तापीय परियोजना का उत्पादन शून्य हो गया। इकाइयों के बंद होने से आधा दर्जन से ज्यादा पारेषण लाइनें ठंप हो गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण कई जनपदों में आपात कटौती की स्थिति पैदा हो गई। देर रात तक नौवीं इकाई को लाइटअप किए जाने के लिए प्रयास जारी था। ओबरा परियोजना के सीजेएम इं.आरपी सक्सेना ने बताया कि ट्रांसफार्मर काफी पुराना होने की वजह से घटना हुई है। उसके इंसुलेटर के टुकड़े आईसीटी के रेडियेटर से टकराने के कारण उसमें तेल का रिसाव होने से आग लग गई। हांलाकि सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए तत्काल आग पर काबू पा लिया। फिलहाल नौवीं इकाई को लाइटअप किया जा रहा है। इसके अलावा दसवीं और 11वीं इकाई को देर शाम तक लाइटअप कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed