{"_id":"5c1fd84abdec2257267115f6","slug":"four-train-cancle-same-day-from-varanasi-to-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस से दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें एक ही दिन रद्द, कई के बदले रूट, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस से दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें एक ही दिन रद्द, कई के बदले रूट, यात्रियों ने किया हंगामा
Mon, 24 Dec 2018 10:42 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
दून एक्सप्रेस का बदला गया रूट, यात्री परेशान
- फोटो : अमर उजाला
चंदौसी रेल प्रखंड पर शनिवार को मालगाड़ी बेपटरी होने का असर ट्रेनों के संचालन पर दूसरे दिन भी रहा। रविवार को महामना, गरीब रथ, काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि दून एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। रविवार को रेल प्रशासन ने 22418 न्यू दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस, 14258 वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ समेत 12392 न्यू दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सीतापुर होकर बदले मार्ग से चलने के कारण गाडियां आठ घंटे से अधिक की देरी से चल रही थी। लिहाज़ा हालात संभालने के लिए इन ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। उधर हादसे के चलते 13009 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन, 20506 न्यू दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
दून एक्सप्रेस सीतापुर,बुढ़वल होकर भेजी गई तो राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से से कानपुर के रास्ते बनारस से गुजरेगी। इसी तरह 12357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस और 12359 हावड़ा अमृतसर का भी रूट बदलना पड़ा। इसके चलते परेशान यात्रीगण कैंट स्टेशन पर पूरे दिन गाड़ियों की जानकारी करते नजर आए।

Trending Videos
एनटीईएस रहा बेअसर
हादसे के साथ ही एनटीईएस सर्वर भी बेदम नजर आया। बदले रूट की जानकारी ऑनलाइन न मिलने से परेशान यात्रियों को स्टेशन की ओर का रुख करना पड़ा। उनका कहना था कि ऑनलाइन देखने पर बदले रूट और ट्रेन की स्थिति नहीं मिल पा रही।
वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली गरीब रथ को रवाना होने से एक घंटे पहले निरस्त कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। पहले से जानकारी न देने और यात्रियों को दूसरा कोई विकल्प न समझ आने पर वो जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में यात्री टिकट निरस्त कराकर दूसरे विकल्प की तलाश में जुटें नजर आए।