फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four tonnes of vegetables sent from Varanasi airport to Sharjah happiness among farmers of purvanchal

पूर्वांचल की सब्जी खाएंगे खाड़ी देश के लोग: वाराणसी एयरपोर्ट से शारजाह भेजी गई 4 टन सब्जी, किसानों में खुशी का माहौल

Fri, 31 Dec 2021 05:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट से शुक्रवार को गो एयरवेज के विमान से दो टन हरी मिर्च और दो टन मटर शारजाह भेजी गई। इससे पहले सितंबर माह में भी हरी सब्जियों की खाड़ी देशों में भेजी गई थी। 
 

विज्ञापन
Four tonnes of vegetables sent from Varanasi airport to Sharjah happiness among  farmers of purvanchal
दो टन हरी मिर्च और दो टन मटर शारजाह भेजी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की सब्जियों के स्वाद के दीवाने विदेशों में भी लोग हैं। एयर कार्गो सेवा के जरिये यहां सब्जियां लगातार बाहर भेजी जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को  वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से से चार टन सब्जी (दो टन मटर और दो टन हरी मिर्च) शारजाह भेजी गई। इसे लेकर किसानों ने खुशी जताई है और उनके अंदर उम्मीद जगी है कि अब उनके द्वारा उगाई सब्जियां विदेशों में बिकेगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने नारीयल फोड़कर सब्जियों के खेप को हरी झंडी दिखाई। किसानों की सब्जी गो एयरवेज के विमान से दिल्ली गई। दिल्ली से शारजाह भेजा जाएगा। भेजी गई सब्जियों में काशी विश्वनाथ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) उमरहां के किसानों की ओर से हरी मिर्च और मटर भेजा गया।
विज्ञापन


निर्यात हब सेंटर के रूप में विकसित हो रहा बनारस
वर्ष 2020 में भी वाराणसी एयरपोर्ट से विदेशों में हरी मिर्च, बनारसी लंगड़ा आम, काला चावल निर्यात हो चुका है। केंद्र सरकार की योजना के तहत एपीडा (प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) व जिला प्रसासन की मदद से वाराणसी को निर्यात हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four tonnes of vegetables sent from Varanasi airport to Sharjah happiness among  farmers of purvanchal
वाराणसी एयरपोर्ट से शारजाह भेजी गई 4 टन सब्जी - फोटो : अमर उजाला

इस योजना के जरिये किसानों के फसलों की आय दो गुना करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पूर्वांचल के किसानों को आर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इस योजना में भारी संख्या में किसानो के द्वारा उगाई जाने वाली हरी सब्जियों की अच्छी कीमत मिले, इसके लिए वाराणसी को निर्यात हब सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पढ़ेंः नए वर्ष के पहले दिन विश्वनाथ धाम से विश्व में गूंजेगा शंखनाद, 1001 लोग एक साथ बजाएंगे शंख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed