फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four police man including daroga suspaind in mirzapur after refuse to election duty

चुनावी ड्यूटी में जाने से मना करने वाले दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

Fri, 10 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Fri, 10 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
four police man including daroga suspaind in mirzapur after refuse to election duty
चुनाव ड्यूटी में जाने से मना व गायब रहने का आरोप - फोटो : फाइल फोटो
चुनाव के लिए ड्यूटी में जाने से आनाकानी करते हुए बिना सूचना के गायब एक दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को शुक्रवार की दोपहर निलंबित कर दिया गया। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि मड़िहान थाने में तैनात उपनिरीक्षक बृजबिहारी सिंह  की ड्यूटी विधान सभा चुनाव के पहले चरण में लगाई गई थी। इसी प्रकार पुलिस लाइन में तैनात चल रहे आरक्षी कमलाकर सिंह, व कुक गोविंद सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्रा के कार्यालय में तैनात चपरासी सुंदरलाल की भी ड्यूटी चुनाव मे लगाई गई है।
विज्ञापन

सभी चुनाव में ड्यूटी करने से हीलाहवाली बरतते रहे।
इतना ही ये पुलिसकर्मी चुनाव प्रक्रिया में अनाधिकृत रूप से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे।

जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने शुक्रवार को सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed