{"_id":"666b050d11c917014409dc6d","slug":"four-people-named-and-case-filed-against-four-unknown-people-in-varanasi-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: '4 लाख दो तो जमीन पर कब्जा करने देंगे', रंगदारी मांगने में चार नामजद; चार अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: '4 लाख दो तो जमीन पर कब्जा करने देंगे', रंगदारी मांगने में चार नामजद; चार अज्ञात पर मुकदमा
Thu, 13 Jun 2024 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:12 PM IST
सार
Varanasi News: इस मामले में पीड़ित पती-पत्नी ने रोहनिया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
रोहनिया थाने का है मामला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के नई बस्ती, बुल्लापुर सवरूबांध निवासी पीएस पांडेय की पत्नी नीना पांडेय को उनकी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करने के लिए चार लाख रुपये जबरन देने को कहा जा रहा है। साथ ही जमीन पर नीना पांडेय द्वारा लगवाया गया गेट उखाड़ कर फेंक दिया गया और बाउंड्री वॉल तोड़ दी गई।
विज्ञापन
प्रकरण को लेकर नीना पांडेय की तहरीर पर रोहनिया थाने में लहरतारा के गौरव सिंह, दरेखू के प्रमोद पटेल, प्रेम पटेल व सौरभ पटेल और चार अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नीना पांडेय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दरेखू में 2800 वर्गफीट जमीन विपिन चंद्र दूबे से खरीदी थी। पति ने जमीन खरीदने के बाद उस पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा कर गेट लगवाया। वह कामकाज के सिलसिले में दमन चले गए। नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद वह और उनके पति अपनी जमीन पर गए तो उनका गेट उखड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बाउंड्री वॉल टूटी हुई थी। मौके पर पूछताछ की तो गौरव सिंह अपने दोस्त प्रमोद पटेल, सौरभ पटेल, प्रेम पटेल और चार अज्ञात लोगों के साथ आया। सभी ने कहा कि चार लाख रुपये लिए बगैर वह जमीन पर पैर नहीं रखने देंगे। विरोध करने पर मारपीट के लिए दौड़ा लिया। रोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।