फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four people died after party in chandauli

यूपीः दुकानदार और कर्मचारियों ने रात में की दारू-मुर्गा की पार्टी, सुबह चारों के मिले शव 

Thu, 13 Dec 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 13 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Four people died after party in chandauli
यूपी के चंदौली में एक सीमेंट की दुकान के मालिक और उसके तीन कर्मचारियों ने मंगलवार रात में मुर्गा-दारू की पार्टी की। बुधवार सुबह चारों लोगों की मौत हो गई। एसपी ने जांच के लिए तीन टीम बनाई है।
विज्ञापन


जिले में अलीनगर थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी श्यामलाल मौर्य (55) की सीमेंट की दुकान है। दुकान पर सिंघीताली निवासी सोनू यादव (30), कांटा विसुनपुरा निवासी अजय कुमार गोंड (27) और नीबी चकिया निवासी सूरज बियार (25) काम करते थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में श्यामलाल मौर्य ने दुकान पर मुर्गा-दारू की पार्टी रखी थी। पार्टी के बाद श्यामलाल कमरे में चला गया। वहीं सोनू यादव सिंघीताली में अचेत मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिवार वालों ने उसे वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार गोंड और सूरज बियार भी चकिया तिराहे पर अचेत मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। जिला अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। श्यामलाल भी सुबह घर में मृत मिला। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रधान अजय यादव के मुताबिक जहां पार्टी हुई थी, वहीं एक कुत्ता भी मरा मिला है। इससे आशंका है कि खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिल गया होगा। उधर, अजय और सूरज के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने प्राथमिक जांच में कीटनाशक से तीनों की मौत की बात पता चली है। जांच के लिए तीन टीम बनाई गई हैं।

परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप  

अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों की मौत से पूरे जिले में खलबली मच गई। परिवार वालों ने युवकों की हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। अजय कुमार गोंड तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह पत्नी के साथ सिंघीताली में किराए के मकान में रह रहा था।

भाई तुलसी ने बताया कि प्रधान से मालूम हुआ कि उसके भाई की मौत हो गई है। शाम को वह घर से निकला था, अचानक उसकी मौत कैसे हुई। समझ में नहीं आ रहा है। आशंका व्यक्त की गई है कि जहरीला पदार्थ देकर उसके भाई की हत्गया की गई है। अजय की मौत के बाद माता कलावतली का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी तरह नीबी चकिया निवासी सूरज भी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई ने बताया कि वह पिकअप चलाता था। वह शाम को घर के लिए चला था लेकिन खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है। रामभरोस ने भी भाई की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed