फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four pairs of special trains will run on Holi, there will be stoppage at Varanasi station

Holi special train: होली पर चलेंगी चार जोड़ी विशेष ट्रेनें, वाराणसी स्टेशन पर होगा ठहराव, ये है शेड्यूल

Wed, 15 Feb 2023 11:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Feb 2023 11:19 AM IST
सार

गाड़ी संख्या 04052-51 (डाउन और अप) भी  चलेगी। इसे वाराणसी से शनिवार और सोमवार को चलना है, जो आनंद विहार से चलकर वाराणसी तक आएगी। यह ट्रेन तीन से 13 मार्च के बीच चलती रहेगी। इसमें कुल 19 कोच होंगे। आनंद विहार से यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को चलेगी। 

विज्ञापन
Four pairs of special trains will run on Holi, there will be stoppage at Varanasi station
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिहाज से रेलवे प्रशासन ने होली में चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ट्रेनें तीन से 13 मार्च के बीच निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से चलाई जाएंगी। इस बार होली आठ मार्च को मनाएगी। इससे पहले ही रेलवे प्रशासन ने सुरक्षित व सुविधाजनक सफर का खाका खींच लिया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04530-29 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दोनों तरफ से तीन-तीन ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन भटिंडा से चलकर बरेली, लखनऊ के रास्ते रायबरेली, प्रतापगढ़ रुकते हुए वाराणसी आएगी। वाराणसी से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन पांच से 13 मार्च के बीच चलेगी। इसमें 23 कोच होंगे। 

विज्ञापन

Four pairs of special trains will run on Holi, there will be stoppage at Varanasi station
ट्रेन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

गाड़ी संख्या 04052-51 (डाउन और अप) भी  चलेगी। इसे वाराणसी से शनिवार और सोमवार को चलना है, जो आनंद विहार से चलकर वाराणसी तक आएगी। यह ट्रेन तीन से 13 मार्च के बीच चलती रहेगी। इसमें कुल 19 कोच होंगे। आनंद विहार से यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को चलेगी। 
गाड़ी संख्या 04060-59 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी रुकते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर तक जाएगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जयनगर से बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसमें कुल 23 कोच की व्यवस्था की गई है। ट्रेन का परिचालन तीन से 11 मार्च के बीच होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Four pairs of special trains will run on Holi, there will be stoppage at Varanasi station
मिर्जापुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

गाड़ी संख्या 04066-65 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज के रास्ते वाराणसी स्टेशन पर आएगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रुकते हुए दानापुर, पटना तक जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से चार से 12 मार्च के बीच तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। दिल्ली से सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि पटना से मंगलवार और रविवार को चलाई जाएगी। इसमें कुल 23 कोच होंगे। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि होली को लेकर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव वाराणसी में भी होगा।

विज्ञापन

रोडवेज बसों का बढ़ेगा फेरा
परिवहन निगम ने भी होली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जल्द ही इसे फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed