{"_id":"68a1ad376a9caedbce091a51","slug":"four-miscreants-arrested-for-selling-sim-cards-to-cyber-criminals-after-getting-double-kyc-done-in-varanasi-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: कम पढ़े-लिखे लोगों की करवाते थे डबल केवाईसी, साइबर अपराधियों को बेच देते थे सिम, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: कम पढ़े-लिखे लोगों की करवाते थे डबल केवाईसी, साइबर अपराधियों को बेच देते थे सिम, चार गिरफ्तार
Sun, 17 Aug 2025 03:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Aug 2025 03:51 PM IST
सार
Varanasi News: साइबर सेल व लालपुर पांडेयपुर की टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये सभी सिम लेने या पोर्ट कराने वाले कम पढ़े-लिखे लोगों को यह नेटवर्क ईश्यू बताकर डबल केवाईसी करा लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली, मुंबई समेत अन्य साइबर अपराधियों को फर्जी सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह के एक पीओएस एजेंट समेत चार बदमाशों को साइबर सेल व लालपुर पांडेयपुर की टीम ने नाटी इमली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से 71 सिम, एक बायोमेट्रिक मशीन और चार मोबाइल समेत 18,490 रुपये की नकदी मिली। सिम एक्टिवेट कराने वाले टेलीकॉम कंपनी के पीओएस एजेंट का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि आरोपियों में आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के तितिरा कुडीयारी निवासी सुनील यादव, पांडेयपुर नई बस्ती निवासी शुभम अग्रहरी, जैतपुरा के पीलीकोठी निवासी नेयाज और कोतवाली के हरतीरथ निवासी अरुण है।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम ने बताया कि सिम लेने या पोर्ट कराने वाले कम पढ़े लिखे लोगों को यह नेटवर्क ईश्यू बताकर डबल केवाईसी करा लेते थे। फिर उनके नाम से एक फर्जी सिम पैक कर दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में साइबर अपराधियों को कूरिअर या बस से भेज देते थे।