फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four killed in Azamgarh Car collides with trailer sparking screams and panic villagers rush help

आजमगढ़ में चार लोगों की मौत: नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टकराई कार, एक की हालत गंभीर; वाहन में फंसा आधा शरीर

Sat, 13 Jun 2026 08:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 13 Jun 2026 08:03 AM IST
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर देवगांव कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, ग्रामीणों की सहायता से घायल को अस्पताल भेजा गया। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Four killed in Azamgarh Car collides with trailer sparking screams and panic villagers rush help
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Road Accident: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार के पास बरडीहा मोड़ स्थित आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आर्टिका कार के सामने चल रहे ट्रेलर से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


ये हुए हादसे का शिकार
मृतकों में डाल्टनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश अंकल, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन तथा वाहन चालक शामिल हैं। सभी श्रद्धालु किछौछा शरीफ से जियारत कर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्टिका कार तेज गति से वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बरडीहा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अपना नाम अजमल आलम पुत्र लाल मोहम्मद बताया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और उसे क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। वहीं, कार चालक का आधा शरीर वाहन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

Four killed in Azamgarh Car collides with trailer sparking screams and panic villagers rush help
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों और मृतकों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में उपचार के दौरान एक अन्य घायल की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही थी। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed