फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four hundred thirty four tap of the four-headed lion have gone missing in varanasi

वाराणसी का हाल: लापता हो गए चार मुंह वाले शेर के 434 नल, सिर्फ 25 बचे, इसमें भी ज्यादातर में पानी नहीं

Sun, 14 Apr 2024 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

Varanasi News: भीषण गर्मी में अब सड़कों पर पानी की समस्याएं होने लगी हैं। प्यास लगने पर गला तर करने के लिए लोग सड़कों और गलियों में नल खोजने लगते हैं। वहीं, जलकल विभाग समय-समय पर हैंडपंप लगवाने के अलावा रीबोर व दूसरी तकनीकी कमियों को दूर करने की व्यवस्था करता है। 

विज्ञापन
four hundred thirty four tap of the four-headed lion have gone missing in varanasi
लक्सा में खराब पड़ा नल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के प्रमुख चौराहों पर एक समय 434 चार मुंह वाले शेर के नल लोगों की प्यास बुझाते थे। अब ये नल धीरे-धीरे गुम होते जा रहे हैं। इनकी जगह टोटी लग रहे हैं। कई जगहों पर चार मुंह वाले शेर के नल हैं, उनमें पाइप लगाकर नल लगा दिया गया है और बीच में सीमेंट भर दिया गया है। इस समय 20 से 25 नल ही बचे हैं। 

विज्ञापन


लक्सा और भदैनी में इक्का दुक्का ऐसे नल देखे जा सकते हैं। इसका स्वरूप अब बदल गया है। अधिकांश नल काम ही नहीं कर रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए लगाए गए सरकारी स्टैंड पोस्ट की भी हालत ठीक नहीं है। कुछ वर्षो में अधिकतर स्टैंड पोस्ट अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। जलकल विभाग समय-समय पर हैंडपंप लगवाने के अलावा रीबोर व दूसरी तकनीकी कमियों को दूर करने की व्यवस्था करता है। 
विज्ञापन


बचे हुए 25 में से अधिकतर नलों में पानी नहीं आ रहा है। गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, लंका, भेलूपुर, नगवां, भदैनी में कुछ वर्ष पहले तक सरकारी नल दिख जाते थे, लेकिन अधिकतर स्थानों पर शेर के मुंह वाले नल नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थाएं बुझा रहीं प्यास
सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था कराकर लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी जलकल विभाग की है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सैकड़ों स्थानों पर रोटरी, लायंस क्लब व विभिन्न व्यापारिक संगठनों के सहयोग से आरओ सहित वाटर कूलर व प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है।


बोले अधिकारी
चार मुंह वाले शेर के नलों से पानी की काफी बर्बादी होती थी। उसकी जगह अब नल लगाए गए हैं। ये नल बंद रहते हैं। जरूरत के अनुसार, लोग नल खोलकर पानी ले सकते हैं। - विजय नारायण मौर्य, महाप्रबंधक जलकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed