{"_id":"63765293cfa88f134f134ee5","slug":"four-doctors-including-19-employees-found-absent-in-varanasi-cmo-inspection-one-day-salary-deducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: CMO के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार डॉक्टर समेत 19 कर्मचारी, कटी एक दिन की सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: CMO के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार डॉक्टर समेत 19 कर्मचारी, कटी एक दिन की सैलरी
Thu, 17 Nov 2022 08:56 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:56 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने वाराणसी के पीएचसी कैंटोंमेंट और पीएचसी जैतपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार चिकित्सक समेत 19 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर के दो स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार डॉक्टर समेत 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। तय समय पर स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद न होने से नाराज सीएमओ ने इन चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए सभी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अब अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश हाल ही में जिलाधिकारी ने दिया था। इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। शहरी पीएचसी कैंटोंमेंट में सुबह 9.05 बजे पहुंचे सीएमओ को वहां दो चिकित्सक और सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
इसमें एएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा गुरुवार को 9.15 बजे सुबह शहरी पीएचसी जैतपुरा में दो मेडिकल ऑफिसर समेत 10 लोग वहां मौजूद नहीं मिले। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थिति वाले दिन का सभी का वेतन काटा जाएगा। साथ ही अगर स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन