फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four days of sunshine raised temperature reaching 24 degrees Celsius fog alert issued for next two days

Varanasi News: चार दिन की धूप ने 13 डिग्री तक चढ़ाया पारा, 24 पहुंचा तापमान; दो दिन कोहरे का अलर्ट जारी

Tue, 13 Jan 2026 06:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 06:34 AM IST
सार

UP Weather News: वाराणसी में माैसम विभाग ने दो दिन में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बीत चार दिन से अच्छी धूप तो निकल रही है लेकिन गलन से राहत नहीं मिल पाई है। शाम ढलते ही ठंड अपने असर दिखाने लग रही है।

विज्ञापन
Four days of sunshine raised temperature reaching 24 degrees Celsius fog alert issued for next two days
धूप के बीच गंगा में सैर करते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: चार दिन में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने और तेज धूप से काशीवासियों को लगने लगा है कि अब ठंड की हवा निकल चुकी है। मगर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में बर्फीली हवाओं का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


वहीं अगले दो दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस पूरे जनवरी में तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा 22.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार दिन पहले वाराणसी का अधिकतम पारा 11 डिग्री था, जो अब बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

शीतलहर और पाले की संभावना बढ़ी
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश में रात के समय शीतलहर और पाले की संभावना बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा फिर से उत्तरी-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट आ सकती है। 

पूर्वांचल के कुछ हिस्सों के अलावा शेष क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने से शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed