फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four crooks of Irani gang arrested In varanasi he Used to do scuffle as a policeman nbame of checking

ईरानी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार: पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर लोगों को बनाते थे टप्पेबाजी का शिकार 

Tue, 05 Apr 2022 12:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Apr 2022 12:51 PM IST
सार

महिला व पुरूषों को चेकिंग के दौरान लूट आदि का भय दिखाकर उनके जेवर उतरवाकर कागज में लपेट देते हैं। इसके बाद बातचीत के दौरान झांसा देकर कागज की पुड़िया बदल देते हैं और टप्पेबाजी कर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
Four crooks of Irani gang arrested In varanasi he Used to do scuffle as a policeman nbame of checking
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के चार सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। ये लोग पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर लोगों को टप्पेबाजी का शिकार बनाते थे। गिरफ्तार आरोपी वाराणसी में इस तरह की टप्पेबाजी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला होशंगाबाद के पिपरिया थाना स्टेशन रोड के टावर गली नंबर 8 निवासी इब्राहिम अली व रेहान अली, इतवारा बाजार निवासी इकबाल अली, गली नंबर 5 निवासी सलमान हुसैन के रूप में हुई।
विज्ञापन


ईरानी गैंग का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। ये फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करते थे। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस इस गैंग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कई राज्यों में टीम भेजेगी। इससे पहले पुलिस ने वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र में बीते 24 मार्च को किराना कारोबारी से आठ लाख रुपये लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। कब्जे से लूट के सात लाख 37 हजार रकम और लूट में उपयोग असलहा-कारतूस, दो बाइक और चार पहिया वाहन बरामद भी बरामद हुआ था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह ईरानी गैंग के लिए काम करते हैं।

गैंग के सदस्य चार पहिया व दो पहिया वाहनों से शहर के व्यस्ततम बाजारों और पॉश कालोनियों में क्राइम ब्रांच व एसटीएफ की फर्जी टीम बनकर सादे वस्त्रों में चेकिंग के नाम पर लूट व टप्पेबाजी करते हैं। चेकिंग के दौरान योजना के तहत गैंग के सदस्यों में से एक व्यक्ति पहले अपनी स्वयं की चेकिंग कराता है फिर टारगेट किये गये व्यक्ति की चेकिंग करते हैं व रुपये आदि मिलने पर लूट कर भाग निकलते हैं।

इसके अलावा महिला व पुरूषों को चेकिंग के दौरान लूट आदि का भय दिखाकर उनके जेवर उतरवाकर कागज में लपेट देते हैं एवं बातचीत के दौरान झांसा देकर कागज की पुड़िया बदल देते हैं, इस प्रकार टप्पेबाजी कर फरार हो जाते हैं। नये शहर को चिन्हित कर इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed