फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four crime reports from Varanasi Ran away laptops robbed 14 lakh rupees name of job case registered

वाराणसी में अपराध की चार खबरें : दुकान से पांच लाख के लैपटॉप लेकर भागे, नौकरी के नाम पर हड़पे 14 लाख; 7 पर केस

Fri, 22 Nov 2024 11:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

वाराणसी में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए इन चारों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भुक्तभोगियों को बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
Four crime reports from Varanasi Ran away laptops robbed 14 lakh rupees name of job case registered
इन मामलों की जांच पुलिस कर रही है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पांच लाख रुपये के लैपटॉप लेकर पैसा दिए बगैर भाग जाने के मामले में मीरघाट की रहने वाली हीना सैगल ने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हीना सैगल के अनुसार, कंप्यूटर सेल्स और सर्विस की उनकी दुकान दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ कांप्लेक्स में है। टीएडब्ल्यूसी ग्रुप लिमिटेड का मैनेजर बताते हुए अजय परमार उनकी दुकान पर आया। अजय ने कहा कि उसे 15 लैपटॉप लेना है। दोनों के बीच महमूरगंज स्थित टाटा बिल्डिंग में एग्रीमेंट हुआ। 
विज्ञापन


उस दौरान कार्यालय में कंपनी की सुप्रिया पाठक भी मौजूद थी। इसके पहले उन्होंने अजय परमार को एक लैपटॉप और एक कंप्यूटर टेस्टिंग के लिए दिया था। एग्रीमेंट के अनुसार उन्हें 2,40,000 रुपये और एक महीने का किराया 45,000 रुपये अजय परमार से मिलना था। अब अजय परमार और सुप्रिया पाठक लापता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूरगंज के टाटा बिल्डिंग स्थित तृतीय फ्लोर पर अजय के कार्यालय जाने पर पता लगा कि वहां ताला बंद है। अजय और सुप्रिया का मोबाइल भी बंद है। हीना ने कहा कि अजय परमार और सुप्रिया पाठक ने फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कराकर उनका लगभग पांच लाख रुपये का लैपटॉप हड़प लिया है। 

1.78 लाख रुपये निवेश कराए, फिर हड़पे
1.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। भोजूबीर सब्जी मंडी निवासी हिमांशु जायसवाल ने पुलिस को बताया कि अपने दोस्त राघव सोनकर के माध्यम से सिद्धगिरीबाग निवासी रजत सोनकर और कोल्हुआ विनायका के निहाल सोनकर की सिगरा स्थित कंपनी श्री बालाजी डेवलपर्स व मनी साइट्स में 178000 रुपये का निवेश किया था। 

फाइनेंस कंपनी के खिलाफ दर्ज किया केस
अशोक नगर, सारनाथ की रहने वाली सरोज देवी की तहरीर पर सिगरा स्थित हिंदूजा फाइनेंस की शाखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिगरा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरोज देवी ने पुलिस को बताया कि उनके दिवंगत पति ने हिंदूजा हाउसिंग फाइनेंस, सिगरा में प्रॉपर्टी का पेपर बंधक रखकर 570140 रुपये का होम लोन 10 साल के लिए लिया था। 

कंपनी ने उनके पति का 10 वर्ष का बीमा भी किया, लेकिन सभी दस्तावेज अपने पास ही रखा। 19 जून 2021 को उनके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद उनका मृत्यु प्रमाण पत्र और सभी दस्तावेज फाइनेंस कंपनी को दे दिया गया। पति की मृत्यु के छह महीने बाद फाइनेंस कंपनी ने 100000 रुपये आर्थिक सहयोग के नाम पर दिया। वह 100000 रुपये का चेक बैंक में जमा करने पर उन्हें मात्र 79000 रुपये मिले। बाद में फाइनेंस कंपनी द्वारा उन्हें बताया गया कि उनके पति के नाम पर दो लोन है। इसके साथ ही अब बंधक रखी गई प्रॉपर्टी को नीलाम करने की धमकी दी जा रही है। 

नौकरी के नाम पर हड़पे 14 लाख, 7 पर केस
युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर उसके परिचितों ने लगभग 14 लाख रुपये का चूना लगा दिया। युवक को न नौकरी न मिली और न उसके रुपये मिले। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवक ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पांच नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मऊ के बहादुरपुर के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि कुशीनगर निवासी अभिषेक मिश्रा उर्फ सोनू और उसके मित्र अरुन चौधरी, राहुल चौधरी, सुनील कुमार, सुनील सिंह व उसके दो अन्य साथियों से मुलाकात के दौरान उसे नौकरी दिलाने की बात कही गई। इसके बदले में उससे 15 लाख रुपये की मांग की गई। उसने अरुण चौधरी और सुनील चौधरी के खाते में 13 लाख 82 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किया। लंबा समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपना पैसा मांगा। इस पर उसे जातिसूचक गाली देते हुए पैसा भूल जाने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed