फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four arrested with 3.5 quintals of animal meat in ballia pistol and cartridges also recovered

Ballia News: 3.5 क्विंटल पशु मांस के साथ चार गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व बोलेरो में तमंचा व कारतूस भी बरामद

Wed, 10 Apr 2024 11:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:26 PM IST
सार

Ballia News: पुलिस ने चार मांस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 315 बोर का दो अवैध देसी तमंचा, दो  व दो खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Four arrested with 3.5 quintals of animal meat in ballia pistol and cartridges also recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बलिया के उभांव पुलिस ने बुधवार को तुर्तीपार रेगुलेटर के पास से स्कॉर्पियो व बोलेरो से ले जा रहे 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित पशु मांस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से दो अवैध तमंचा तथा दो खोखा कारतूस बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा वाहन से पशु का प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना मिलने पर तुर्तीपार के पास सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान तुर्तीपार रेगुलेटर के पास एक स्कॉर्पियो व बोलेरो की तलाशी ली गई। वाहनों की तलाशी में 3.5 क्विंटल प्रतिबंधित पशु मांस बरामद किया गया।
विज्ञापन


साथ ही चार मांस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 315 बोर का दो अवैध देसी तमंचा, दो  व दो खोखा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आसिफ पुत्र हफीजुल्लाह, सोहराब पुत्र हफीजुल्लाह, मनसब पुत्र हफीजुल्लाह और कम्मू पुत्र इजहार निवासी काजी का पुरा बलुआ निजामाबाद थाना सलेमपुर (देवरिया) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विपिन सिंह के अलावा  एसआई पंकज सिंह, सूर्यपाल, आरक्षी अजय यादव, प्रमेश यादव, अच्छेलाल, कृष्णा चौधरी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed