{"_id":"5ed14688fc3402213018dc23","slug":"four-arrested-including-son-daughter-in-law-in-murder-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड: पुत्र, बहू, पत्नी समेत चार गिरफ्तार, पूछताछ के बाद सभी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हत्याकांड: पुत्र, बहू, पत्नी समेत चार गिरफ्तार, पूछताछ के बाद सभी का चालान
Fri, 29 May 2020 11:00 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 29 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के जोगियामार गांव में बुधवार रात आम के बगीचे की रखवाली कर रहे किसान दिनेश पांडेय उर्फ बड़कू की हत्या के चारों नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में पुत्र, बहू, पत्नी समेत चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की तहरीर मृतक की माता सुशीला देवी ने दी थी। उनका आरोप था कि मृतक की पत्नी ऊषा देवी, बहू मधुबाला आए दिन संपत्ति को लेकर झगड़ा करते थे और मृतक के पुत्र मनीष को उकसाते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे दिनेश पांडेय घर से खाना खाने के बाद गांव के बाहर आम के बगीचे में सोने चले गए।
विज्ञापन
दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों को उनकी खून से लथपथ लाश मिली। मृतक की मां की तहरीर पर पुत्र, बहू, पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने घर पर दबिश दी तो चारों अभियुक्त मनीष पांडेय, ऊषा देवी, आशुतोष मिश्र उर्फ बंटी, मधुबाला आदि को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सभी का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया इसके बाद चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त बल्लम बरामद कर लिया गया है। सभी अभियुक्तों को कोर्ट के बाद जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस दिनेश पांडेय की हत्या की तफ्तीश में जुटी है कि यह घटना संपत्ति को लेकर हुई है या इसके पीछे कोई और भी वजह है।