{"_id":"625db2721b0b314d10327456","slug":"four-and-a-half-lakh-children-of-purvanchal-deprived-of-facilities-due-to-non-creation-of-aadhaar-varanasi-news-vns649010412","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार न बनने से पूर्वांचल के सवा चार लाख बच्चे सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार न बनने से पूर्वांचल के सवा चार लाख बच्चे सुविधाओं से वंचित
विज्ञापन
पूर्वांचल में परिषदीय स्कूलों के सवा चार लाख बच्चों का आधार नामांकन नहीं है। इसके चलते न तो बच्चों को डीबीटी योजना का लाभ मिल पा रहा है और न ही फर्जी नामांकन को लेकर प्रभावी कार्रवाई हो पा रही है। शासन से जिले में भेजी गई आधार किट क्रियाशील नहीं हैं। जबकि, सचिव बेसिक शिक्षा ने निर्देश दिया कि सभी आधार किट को क्रियाशील कराके औपचारिकताएं पूरी कराएं। बावजूद इसके औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई और बच्चों के आधार का नामांकन कार्य पूरा नहीं हो सक ा है। इसको लेकर अब सचिव ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाई है। स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत आधार 20 अप्रैल तक पूरा कराने को कहा है।
दरअसल, शासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की जाती है। बैंक खाते में बच्चों का आधार लिंक न होने के चलते पूर्वांचल के सवा चार लाख बच्चों के यूनिफार्म की राशि नहीं पहुंच पा रही है। आजमगढ़ में सबसे ज्यादा 92 हजार बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। दूसरे नंबर पर गाजीपुर जिला है। यहां 67 हजार व बलिया के 60 हजार बच्चों के आधार अब तक नहीं बन सके हैं। वाराणसी में 19 हजार बच्चों का आधार नहीं बना है। इसके चलते उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिला नामांकित छात्र आधार नहीं बना
आजमगढ़ 371851 92075
बलिया 298513 60023
भदोही 161082 22609
चंदौली 214087 21681
गाजीपुर 324278 67359
जौनपुर 411958 39558
मऊ 149526 44317
मिर्जापुर 260419 31445
सोनभद्र 262860 26549
वाराणसी 245569 19446
आधार नामांकन को लेकर कई जिलों में अभी कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसको लेकर 20 अप्रैल का समय दिया गया है, जिन जिलों में आधार नामांकन कम है, वहां अभियान चलाकर इसको पूरा कराया जा रहा है।- अवध किशोर सिंह, एडी बेसिक