फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foundation stone of Buddha Bodhisattva Ambedkar International Centre laid with Buddha Puja

Varanasi News: बुद्ध पूजा के साथ बुद्धा बोधिसत्व आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की रखी आधारशिला

Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Buddha Bodhisattva Ambedkar International Centre laid with Buddha Puja
बुद्ध पूजा के साथ बुद्धा बोधिसत्व अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की रखी गयी आधारशिला
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में सारनाथ फरीदपुर रिंगरोड के पास बुद्धा बोधिसत्व आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की रविवार को आधारशिला रखी गई। पांच बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध पूजा के साथ आधारशिला रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धमित्र मुसाफिर, नीलम बौद्ध, अशोक प्रबुद्ध ने पंचशील रंगों से रंगे ईंट व बौद्ध स्थलों और बाबा साहेब आंबेडकर के पवित्र स्थलों की मिट्टी से भरे कलश को लगभग 10 फीट गड्ढे में रखा।
विज्ञापन

थाई बौद्ध विहार के प्रभारी भिक्षु मंगलिको, भिक्षु धम्मशील, भिक्षु सुमंगल, भिक्षु सोमसल, भिक्षु ज्ञान दीप ने पुष्प अर्पित किया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धमित्र मुसाफिर ने बताया कि इस सेंटर में काॅन्फ्रेंस हाल, डॉ. आंबेडकर अत्याधुनिक पुस्तकालय, एकेडमिक प्रशिक्षण हाल, आईटी सेल, लीगल सेल, चेंबर्स ऑफ थिंक टैंक, रिकार्डिंग स्टूडियो, आर्ट गैलरी, दी वाॅल ऑफ हिस्ट्री होंगे। लगभग 10 करोड़ की लागत से 29 नवंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर उमेश प्रताप सिंह, विजय कुमार, निर्मला बौद्ध, डॉ. प्रेम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed