फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fossils of animals found in Babniyan, many important antiquities found on first day of excavation

बभनियांव में मिले पशुओं के जीवाश्म, खुदाई के पहले दिन मिले कई अहम पुरावशेष

Sun, 15 Mar 2020 10:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fossils of animals found in Babniyan, many important antiquities found on first day of excavation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के बभनियांव में रविवार को चौथी जगह पर खुदाई शुरू हुई। पहले दिन पशुओं के जीवाश्म मिले हैं। ये जीवाश्म ताम्र पाषाणकालीन हैं, जिसकी उम्र करीब 3500 साल पुरानी मानी जा रही है। जो हड्डी मिली है, वह किसी पशु के दांत हैं। धरातल से पांच मीटर गहराई में चल रही खुदाई में आने वाले दिनों में कई और अहम पुरावशेष मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


बीएचयू प्राचीन इतिहास, पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह के निर्देशन में तीन जगहों पर खुदाई चल रही थी। पिछले दिनों हुई बारिश से गड्ढों में पानी भर गया। इस वजह से खुदाई का काम दो दिन से बंद है। रविवार को चौथी जगह पर खुदाई शुरू हुई। प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि जीवाश्मीकृत हड्डियों के बारे में भी सही जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 3500 साल पुराने मिट्टी के बर्तन मिले हैं। इनका भीतरी हिस्सा काला और ऊपरी हिस्सा लाल रंग का है। इसके अलावा बच्चों के खिलौने और आवासीय प्रमाण भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि पहले लोग घासफूस की झोपड़ियों में रहते थे। खुदाई में झोपड़ी में लगने वाली छापयुक्त मिट्टी भी मिली है। मिट्टी का मनका भी मिला है। उन्होंने बताया कि खुदाई से पहले कराए गए सर्वेक्षण में एक तांबे का सिक्का मिला था जो दो हजार साल पुराना है। यह सिक्का कुषाणकालीन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed