फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Vice Chancellor, teachers and students will take out a goodwill march today

Varanasi News: पूर्व कुलपति, शिक्षक और छात्र आज निकालेंगे सद्भावना मार्च

Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Former Vice Chancellor, teachers and students will take out a goodwill march today
बीएचयू में दीवार बनाकर आईआईटी परिसर को अलग करने के विरोध में पूर्व कुलपति, शिक्षक और छात्र लामबंद हो गए हैं। सब दीवार के विरोध में बीएचयू कैंपस स्थित विश्वनाथ मंदिर से मालवीय भवन तक सोमवार को दोपहर दो बजे से सद्भावना मार्च निकालकर विरोध जताएंगे। इस सद्भावना मार्च में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


बीएचयू बचाओ संघर्ष समिति व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें बीएचयू में पूर्व और वर्तमान छात्र, सेवानिवृत्त व वर्तमान शिक्षक और पूर्व कुलपति सहित कई लोग शामिल हैं। समिति के डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य बीएचयू परिसर को विखंडित होने से बचाना है। परिसर जैसे शुरू से रहा है, वैसे ही बरकरार रहना चाहिए। बीएचयू से जुड़े देश भर के लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा किया जा रहा है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के मानस पुत्र उनकी अनमोल विरासत की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी अपनी बात पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed