फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Union Minister performed Jalabhishek in Markandeya Mahadev Temple

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Sat, 19 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister performed Jalabhishek in Markandeya Mahadev Temple
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला शुक्रवार ने को मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने की कामना की।
विज्ञापन

जलाभिषेक के बाद उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से चल रहा है। प्रदेश सरकार का कोरोना काल में कार्य सराहनीय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व स्तर पर सर्वोच्च नेता के रूप में पसंद किया जाना हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। दुनिया में कोरोना जैसी महामारी में यहां की बनाई हुई वैक्सीन की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपावली तक 80 करोड़ पात्र व्यक्तियों को राशन देने का निर्णय सरकार ने किया है। उत्तर प्रदेश में जो हालात सपा, बसपा की सरकारों में था। अब वह बदली नजर आ रही है। अपराधी उत्तर प्रदेश में आना नहीं चाहते, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज, भ्रष्टाचार का खात्मा हमारी सरकार ने किया है। इसके बाद वे भाजपा के वरिष्ठ नेता नवेंदु प्रकाश उपाध्याय का कुशलक्षेम पूछने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने मिर्जापुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed