फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former prof. Vice Chancellor dies, scholars mourn

संपूर्णानंद के पूर्व प्रतिकुलपति का निधन, विद्वानों ने जताया शोक

Sun, 07 Feb 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Former prof. Vice Chancellor dies, scholars mourn
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति और काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. शिवजी उपाध्याय का शनिवार को निधन हो गया। मणिकर्णिका घाट पर उनके पुत्र निस्यंद उपाध्याय ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

काशी की विद्वत परंपरा के स्तंभ प्रो. शिवजी उपाध्याय राष्ट्रपति सम्मान, विश्वभारती पुरस्कार, साहित्य शिरोमणि, महामहोपाध्याय की उपाधि से विभूषित थे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने बताया कि पं. उपाध्याय ने शिवपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। काशी विद्वत परिषद के कार्यकारी महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि पं. उपाध्याय कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर काशी के विद्वत समाज में शोक की लहर है। उनके निधन पर काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल, प्रो. प्रभुनाथ द्विवेदी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष आचार्य वाचस्पति मिश्र ने शोक जताया। वहीं काशी विद्वत परिषद और विश्वविद्यालय व संस्कृत महाविद्यालयों में शोकसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संस्कृत जगत का दैदीप्यमान नक्षत्र लुप्त हो गया। उनके जाने से जो रिक्तता आई है उस स्थान की पूर्ति बेहद कठिन है।-प्रो. राजाराम शुक्ल, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत साहित्य के साथ अंग्रेजी भाषा के अद्भुत विद्वान थे। देश के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित पं. शिवजी उपाध्याय का जीवन संस्कृत भाषा और शास्त्रों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा।-पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल, अध्यक्ष काशी विद्वत परिषद
मिर्जापुर में हुआ जन्म, काशी रही कर्मस्थली
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति रहे पं. शिवजी उपाध्याय साहित्य के प्रकांड विद्वान थे। तीन मार्च 1943 में पं. उपाध्याय का जन्म मिर्जापुर के पंडितपुर में हुआ था। प्राच्य विद्या के क्षेत्र में अग्रणी आचार्य उपाध्याय साहित्य में स्वर्णपदक प्राप्त वेदांत, सांख्य, मीमांसा, न्याय, पुराण, तंत्र और आगम आदि विषयों के प्रकांड विद्वान थे। उन्हें संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, पाली एवं प्राकृत भाषा पर समान अधिकार प्राप्त था। उन्होंने अध्ययन के उपरांत आठ अगस्त 1971 से जून 2003 तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राध्यापक, उपाचार्य एवं आचार्य का पद सुशोभित किया।
महाकाव्य और ग्रंथ
पं. शिवजी उपाध्याय अशुकवि के रूप में संपूर्ण देश में ख्याति प्राप्त थे। उन्होंने श्रीविन्धेय्श्वरीसत्व:, सर्वदर्शन विमर्श:शतकत्रयम, सत्परामश, योतक, राष्ट्रगौरवम आदि दर्जनों काव्य, महाकाव्य, नाटक, सूक्तिपदों का ग्रंथ लिखा था।
सम्मान
साहित्य साधना के लिए उनको राष्ट्रपति सम्मान, विश्वभारती, करपात्र सम्मान, महर्षि वाल्मिकी, काशीकुलरत्न एवं महामहोपाध्याय सम्मान से सम्मानित किया गया था।
--
काशी में नहीं होने दी थी वाटर फिल्म की शूटिंग
शास्त्रार्थ महाविद्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. शिवजी उपाध्याय के निधन पर दशाश्वमेध घाट स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय में डॉ. विनोद पाठक की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। डॉ. विनोद राव पाठक ने कहा कि हमें याद है कि प्रो. शिवजी ने काशी की संस्कृति व सभ्यता की रक्षा के लिए वाटर फिल्म को काशी में शूट नहीं होने दिया था। उस समय काशी की पूरी जनता भी उनके साथ खड़ी थी। काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. गणेश दत शास्त्री ने कहा कि प्रो. शिवजी उपाध्याय संस्कृत के प्रकांड विद्वान होने के साथ-साथ मृदुभाषी थे। उनके असमय निधन से संस्कृत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस दौरान डॉ. राघव शरण मिश्र, डॉ. शेषनारायण मिश्र, आचार्य चूड़ामणि शास्त्री, उमाशंकर त्रिपाठी, पवन शुक्ला, विकास दीक्षित, अशोक पांडेय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति,काशी विद्वत परिषद के महामंत्री, प्राच्यविद्या के ख्यातिलब्ध विद्वान, काशी ही नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र के पांडित्य परम्परा के स्तंभ थे। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा परिवार शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है। बाबा विश्वनाथ जी सम्पूर्ण परिवार को यह दुख सहने की ताकत दें। -पं दिनेश कुमार तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed