फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   former prime minister rajiv gandhi statue broken in mirzapur

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 05 Jun 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Mon, 05 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
former prime minister rajiv gandhi statue broken in mirzapur
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के आवास विकास कालोनी स्थित राजीव पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने शनिवार की रात को तोड़ दिया। राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने की सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों ने राजीव पार्क पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने मूर्ति तोड़ने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी के आवास पर कांग्रेस बड़ी संख्या में पहुंचे और मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई मांग किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे से मिले और कार्रवाई की मांग किया। डीएम ने आश्वासन दिया कि अराजकतत्वों के खिलाफ 48 घंटे में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने की सूचना पर मिलने पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सीएम  योगी आदित्यनाथ के शासन काल में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ महापुरुषों की प्रतिमा भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है।  शनिवार की रात को कुछ अराजक तत्वों ने आवास विकास कालोनी स्थित राजीव पार्क में लगी प्रतिमा को तोड़ कर नाली में फेंक दिया। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस बल और कांग्रेसजन मौके पर पहुंचे।


पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा की दुर्दशा को देख कर कांग्रेसजन काफी आक्रोशित हो गए और धरना प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने मूर्ति तोड़ने वालों पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मूर्ति तोड़ने वालों की पुलिस सक्रियता से तलाश में जुट गई है। पुलिस ने स्थानीय क्षेत्र में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर खंगालना शुरु कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed