फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Prime Minister Chandrashekhar younger brother Kripa Shankar Singh passe away in delhi

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के छोटे भाई कृपा शंकर सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

Sat, 06 Jun 2020 02:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Jun 2020 02:42 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के छोटे भाई कृपा शंकर सिंह ने दिल्ली में आखिरी सांस ली।
  • बलिया जिले में शोक की लहर, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।
  • 1 मई 1937 को जन्मे कृपा शंकर सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे।

विज्ञापन
Former Prime Minister Chandrashekhar younger brother Kripa Shankar Singh passe away in delhi
कृपा शंकर सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के छोटे भाई कृपा शंकर सिंह का शनिवार की सुबह देहांत हो गया। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। कृपा शंकर सिंह लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कृपा शंकर, अपने बड़े भाई के अत्यंत प्रिय थे और आजीवन उनके साथ साए की तरह लगे रहते थे।

विज्ञापन

चार भाइयों राम नगीना सिंह, चंद्रशेखर व बद्री नारायण सिंह में कृपा शंकर चंद्रशेखर के बाद तीसरे नंबर पर थे। इनके तीन पुत्र डॉ नवीन सिंह, प्रवीण सिंह व बब्बू के साथ ही एक पुत्री है। 1मई 1937 को जन्मे कृपा शंकर सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे। वे देवस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक व दूजा देवी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन



इनके भतीजे नीरज शेखर भाजपा से सांसद व पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू विधान परिषद के सदस्य हैं। उनके निधन की सूचना जैसे ही बलिया पहुंची, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। देवस्थली विद्यापीठ के प्रिंसिपल पीसी श्रीवास्तव ने विद्यालय के प्रबंधक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष जी के जाने के बाद संबल देती थी कृपा बाबा की छत्रछायाः रविशंकर सिंह पप्पू
चंद्रशेखर उद्यान में शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में शोक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह पप्पू ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी (पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर) के जाने के बाद कृपा बाबा की छत्रछाया हमें संबल देती थी। लेकिन आज वे भी हमें छोड़कर चले गए। उनका जाना हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई संभव नहीं है। वे हमारे लिए वट वृक्ष के समान थे। हर मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहते थे।

समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों के प्रति उनका स्नेह और लगाव सर्वविदित था। अध्यक्ष जी की ही तरह कभी किसी पद की लालसा नहीं रखने वाले कृपा बाबा की कमी को अब कोई भर नहीं पाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मनोज सिंह, आलोक सिंह झुनझुन, उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह बघेल, रविशंकर सिंह पिक्कू, विनोद सिंह, सुरेन्द्र कन्नौजिया, तेजा सिंह, जितेन्द्र सिंह, विशाल नरायन सिंह आदि ने कृपा शंकर सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

बलिया वालों को अभिभावक जैसा स्नेह देते थे कृपाजीः रामगोविंद
सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भी कृपाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कृपाशंकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके मृदुभाषी व्यक्तित्व व समतामूलक विचारधारा को भुलाया नहीं जा सकता। वे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की राजनीतिक व्यवस्थाओं को बखूबी संभालते थे। बलिया के लोगों को दिल्ली में वे एक अभिभावक सा अपनत्व देते थे।

रामगोविंद ने कहा कि कई दिनों तक हम लोगों ने दिन रात जाग कर चन्द्रशेखर के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान अनेकों कार्यक्रम को संचालित किया था। उनके स्नेह, सहयोग और आत्मियता को भुलाना अत्यंत कठिन होगा। सपा नेता एव सजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयदीप यादव, राणा प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी जी आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

यूनिवर्सिटी में भी हुई शोक सभा
कृपाशंकर सिंह की मौत के बाद जिले में शोक सभा कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अतुल सिंह की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में कृपा शंकर सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के प्रतिनिधि रविशंकर प्रभात, पिक्कू सिंह ने निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed