फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former PM HD Deve Gowda see Ganga Aarti and praised PM Modi and CM Yogi for varanasi development

Varanasi: पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने देखी गंगा आरती, काशी के विकास के लिए की PM मोदी और CM योगी की तारीफ

Fri, 23 Dec 2022 09:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 09:14 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा शुक्रवार को सपरिवार दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री ने सबसे पहले गंगा आरती देखी इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। 

विज्ञापन
Former PM HD Deve Gowda see Ganga Aarti and praised PM Modi and CM Yogi for varanasi development
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने पहुंचे पूर्व पीएम देवगौड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने दिव्य और नव्य विश्वनाथ धाम सहित काशी में हुए विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। दो दिवसीय काशी दौरे पर शुक्रवार को आए पूर्व प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री ने सबसे पहले गंगा आरती देखी इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। अगले दिन शनिवार को भी वे बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने जाएंगे।  उन्होंने कहा कि मैं सात साल बाद काशी आया हूं। काशी में एयरपोर्ट से यहां तक काफी बदलाव हुआ है। परिवार के साथ दो दिनों तक काशी में दर्शन पूजन करने आया हूं।

विज्ञापन

मेरी काशी यात्रा सार्थक हो गई...

उन्होंने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का मत है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में काफी बदलाव हुआ है। नए विकास के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री ने इसे अपना संसदीय चुना है।  पूर्व प्रधानमंत्री ने सपरिवार दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी। वे व्हीलचेयर से घाट पर आए थे। यहां सवा दो घंटे तक बैठकर अपलक गंगा आरती निहारते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Former PM HD Deve Gowda see Ganga Aarti and praised PM Modi and CM Yogi for varanasi development
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूर्व पीएम देवगौड़ा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अपनी अनुभूति विजिटर बुक में दर्ज किए। कहा कि आरती में शामिल होकर मेरी काशी यात्रा सार्थक हो गई है। काशी हमारे लिए तीर्थ पुण्य है। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा सबका कल्याण करें। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। बाबा का पंचामृत से स्नान कराया।

उन्होंने बाबा की सप्त ऋषि आरती देखी। इसके बाद माता विशालाक्षी के दरबार भी गए और मत्था टेका। यहां पर परिवार के 17 लोग शामिल हुए। मंदिर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री सहित परिवार के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया।

सर्किट हाउस में भाजपा जिलामंत्री शिवानंद राय ने भगवत गीता और पुष्प गुच्छ देकर पूर्व प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सर्किट हाउस में शाम को दो बार बिजली गुल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed