फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Olympian Mohammad Shahid-e-handed around

पूर्व ओलंपियन मोहम्मद शाहिद सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 22 Jul 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 22 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Former Olympian Mohammad Shahid-e-handed around
मोहम्मद शाहिद के जनाजे में उमड़ा सैलाब।
भारतीय हॉकी को बुलंदियों पर ले जाने वाले ड्रिबलिंग के बादशाह मोहम्मद शाहिद को गुरुवार को यहां टकटकपुर स्थित कब्रिस्तान में पूरे रस्मोरिवाज और राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूर्व ओलंपियन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बुधवार रात से ही तांता लगा रहा। दोपहर जोहर की नमाज के बाद उनका जनाजा निकला तो हुजूम उमड़ पड़ा। शाहिद को अंतिम विदाई देने के लिए मजहब की दीवारें टूट गईं। क्या हिंदू -क्या मुसलमान, हर कोई हॉकी के इस उस्ताद को कंधा देने के लिए कारवां में जुटता गया। तिरंगे में लिपटे शाहिद के अंतिम दर्शन को लोग सड़क के दोनोें ओर खड़े थे। कब्रिस्तान में अंतिम दुआख्वानी के बाद हॉकी के जादूगर को सुपुर्द -ए- खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


काशी की धरती पर पैदा हुआ लाल आज जब खामोशी के साथ खजुरी स्थित अपने घर से कभी न लौटकर आने के लिए निकला तो मानो पूरा शहर रो पड़ा। अपने उस्ताद के अंतिम दर्शन को आए पूर्व भारतीय कप्तान धनराज पिल्लई तो इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसुओं की धार फू ट पड़ी। वह शाहिद के पार्थिव शरीर को अपलक खामोशी से निहारते रहे।

विज्ञापन

जनाजे से पहले शाहिद के के साथ के खिलाड़ियों जफर इकबाल और अशोक ध्यानचंद ने उनके शव पर तिरंगा चढ़ाया। उसके बाद वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियाें ने पुष्प गुच्छ चढ़ाए। पार्थिव शरीर सबसे पहले पुलिस लाइन के पास दायम खां मसजिद पहुंचा। यहां बीच वाली मसजिद के इमाम मौलाना नूरआलम ने जनाजे की नमाज पढ़ाई। पीएसी के जवानों ने पद्मश्री शाहिद को गार्ड आफ ऑनर पेश किया। इसके बाद जनाजा टकटकपुर स्थित कब्रिस्तान के लिए रवाना हुआ। खेल, राजनीति, समाजसेवा, उद्योग समेत अलग-अलग क्षेत्रों के हजारों लोग जनाजे में शरीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जनाजे में प्रदेश के खेलमंत्री रामसकल गुर्जर, खेल निदेशक आरपी सिंह, साई के क्षेत्रीय निदेशक राजेंद्र सिंह, डीएम विजय किरन आनंद, डीआईजी डॉ. संजीव गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, ओलंपियन जफर इकबाल, धनराज पिल्लई, अंबुज श्रीवास्तव, अब्दुल अजीज, रवींद्र पाल सिंह, अशोक ध्यानचंद, सरदारा सिंह, देवेंदर सिंह, सुधीर कुमार, प्रवीण सिंह, प्रशांत सिंह, उप्र अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन शकील अहमद बबलू, नूरआलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सपा नेता मनोज राय धूपचंडी, ओपी सिंह, भाजपा नेता राकेश त्रिवेदी, यूपी फुटबाल संघ के महासचिव मो. शम्सुद्दीन आदि शामिल थे।  उल्लेखनीय है कि अर्जुन अवार्डी शाहिद लीवर और किडनी के संक्रमण से जूझ रहे थे। बुधवार की सुबह गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed