फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MP Brij Bhushan said I am role model for people suffering under charges of POCSO Act

पॉक्सो एक्ट बन चुका है हथियार: इस आरोप से पीड़ित लोगों का रोल मॉडल हूं मैं, पूर्व सांसद बृजभूषण ने कही ये बात

Sat, 14 Dec 2024 07:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Dec 2024 07:45 PM IST
सार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आजमगढ़ में पूर्व सांसद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की माता की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के आरोप से पीड़ित लोगों का मैं रोल मॉडल हूं।

विज्ञापन
Former MP Brij Bhushan said I am role model for people suffering under charges of POCSO Act
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पॉक्सो एक्ट आज एक हथियार बन चुका है। मैं पॉक्सो एक्ट के आरोप से पीड़ित लोगों का रोल मॉडल बन चुका हूं। वह आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू की माता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के आवास पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर दो वर्ष पहले पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगे थे। मैंने सच्चाई पर भरोसा किया और आज जीत मिली। जीवन का मूल मंत्र है, किसी गरीब को परेशान मत करो, किसी शरीफ पर इल्जाम मत लगाओ और बाकी किसी से मत डरो। आज की नौजवान पीढ़ी जिस तरफ मुड़ जाती है, जमाना उसी तरह मुड़ जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह जिस भी क्षेत्र में जाएं, पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें, निश्चित रूप से सफलता उनका कदम चूमेगी। इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुड्डू, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, संजय सिंह, हर्षित सिंह, दिनेश सिंह, नीरज तिवारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed