{"_id":"63061b57cdda7615994a7bec","slug":"former-mla-vijay-mishra-son-vishnu-mishra-appears-in-varanasi-court-for-threatening-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Court News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में विष्णु मिश्र की हुई पेशी, अब 7 सितंबर को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Court News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में विष्णु मिश्र की हुई पेशी, अब 7 सितंबर को सुनवाई
Wed, 24 Aug 2022 06:07 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:07 PM IST
सार
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु की बुधवार को एसीजेएम एमपी-एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में पेशी हुई।
विज्ञापन
विष्णु मिश्र
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की बुधवार को एसीजेएम एमपी-एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में पेशी हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख सात सितंबर तय की।
विज्ञापन
भदोही कारागार से कड़ी सुरक्षा में पेश हुए विष्णु मिश्र की न्यायिक रिमांड बनाने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। विष्णु मिश्र को पिछले दिनों एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले में न्यायिक रिमांड बनाने के लिए कारागार से तलब किया गया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को वारणसी के जैतपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बाहुबली विधायक विजय मिश्र के परिजनों और तीन बेटियों, दामाद सहित 14 लोगों ने घर पर आकर मुकदमा वापस लेने, समझौता के उद्देश्य से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन