फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former minister Virender Singh pistol stolen from Fortuner in samajwadi party protest in Varanasi

वाराणसी: सपा के विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री की पिस्टल फार्च्यूनर से चोरी, कैंट थाने में दी तहरीर

Fri, 16 Jul 2021 02:56 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 16 Jul 2021 02:56 PM IST
सार

सदर तहसील के पास बृहस्पतिवार को सपा के प्रदर्शन में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह शामिल हुए थे। पुलिस तहसील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है।
 

विज्ञापन
Former minister Virender Singh pistol stolen from Fortuner in samajwadi party protest in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की .22 बोर की पिस्टल बृहस्पतिवार को फार्च्यूनर गाड़ी से चोरी हो गई। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सदर तहसील पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान  पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की पिस्टल गाड़ी के डैशबोर्ड में थी। प्रदर्शन के बाद घर पहुंचने पर गाड़ी से पिस्टल गायब देख पूर्व मंत्री सन्न रह गए। काफी खोजबीन के बाद पिस्टल नहीं मिली तो वीरेंद्र सिंह ने कैंट थाने में चोरी के बाबत तहरीर दी है। पहले कांग्रेस और अब सपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फार्च्यूनर के अंदर से पिस्टल चोरी हुई है। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शिवपुर स्थित सदर तहसील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed