{"_id":"5ec17ea58ebc3e90a074f65a","slug":"former-minister-om-prakash-rajbhar-received-threat-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मिली धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मिली धमकी, केस दर्ज
Sun, 17 May 2020 11:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 17 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में शनिवार को कासिमाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। प्रकरण 14 मई का है।
विज्ञापन
कासिमाबाद थाने में दी गई तहरीर में पूर्व मंत्री ने बताया कि 14 मई को कासिमाबाद जाते समय परजीपाह गांव के समीप दिन में 12 .20 बजे के आसपास मेरे मोबाइल पर किसी ने फोन किया था। फोन उठाने पर अपशब्द कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके पूर्व भी उन्हें और उनके पुत्र को धमकी मिल चुकी है। इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन