फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   former minister of up government sangeeta yadav mother in law arrested

यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के आरोप में सास गिरफ्तार, पति फरार

Tue, 27 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 27 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
former minister of up government sangeeta yadav mother in law arrested
उत्तर प्रदेश की पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव जलाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सास को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ससुर की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पति अभी भी फरार है। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, मशहूर बिरहा गायक और ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं संगीता यादव 17 सितंबर को झुलस गईं थी।
विज्ञापन


संगीता ने अपने पति की साजिश से सास एवं ससुर पर दहेज के लिए जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया था।  संगीता ने जौनपुर जिले के बदलापुर थाना में केस दर्ज कराया था कि 17 सितंबर की रात उनके पति दुर्गेश यादव, ससुर जयनाथ यादव व सास प्रभावती यादव दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई करने के बाद रस्सी से बांध कर जलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


पढ़ेंः यूपीः पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में वह झुलस भी गई थी। ससुर जयनाथ यादव को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि पति दुर्गेश और सास की पुलिस तलाश कर रही थी। पति दुर्गेश अभी भी फरार है।  

मछलीशहर क्षेत्र के कठहित खास निवासी संगीता यादव अखिलेश यादव की सरकार के दौरान ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थीं और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। 24 नवंबर वर्ष 2016  को  उनकी शादी  बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुवा कला निवासी जयनाथ यादव के पुत्र इंजीनियर दुर्गेश यादव के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed