{"_id":"5e4c3ad08ebc3ecce268fa5f","slug":"former-minister-left-bsp-expected-to-go-to-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पूर्व मंत्री कैलाश नाथ ने बसपा छोड़ी, सपा में जाने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पूर्व मंत्री कैलाश नाथ ने बसपा छोड़ी, सपा में जाने के आसार
Wed, 19 Feb 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैलाश नाथ सिंह यादव
- फोटो : Social Media
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और चंदौली से सांसद रहे कैलाश नाथ सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके सपा में जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
सपा से बसपा में आए पूर्व मंत्री अब तक करीब 20 साल पार्टी में रहे। उनका कहना है कि इधर कई वर्षों में पूर्वांचल में गुटबंदी हावी हो रही थी। इसके चलते संगठन में काफी गिरावट आने लगी। संस्थापक कांशीराम के विचारों के अनुसार पार्टी काम नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर इसकी सूचना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, जोनल प्रभारी को भेजी है। सूत्रों के अनुसार, सपा से बसपा में आए पूर्व मंत्री एक बार फिर से घर वापसी करेंगे और सपा में जा सकते हैं।
विज्ञापन