{"_id":"629678bcee12293c1a0571e2","slug":"former-minister-and-former-mayor-amarnath-yadav-is-no-more-varanasi-news-vns656534399","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पूर्व मंत्री व महापौर अमरनाथ यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे पूर्व मंत्री व महापौर अमरनाथ यादव
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व मंत्री और पूर्व महापौर अमरनाथ यादव (85) नहीं रहे। उन्होंने मंगलवार को अपने जैतपुरा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। वे लंबे समय से बीमार थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियों तथा नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। 1989 में कांग्रेस का किला ध्वस्त कर उत्तरी में लहराया भगवा था।
उनके निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक जताने के लिए आवास पर पहुंचे। उनकी शवयात्रा में शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे। मुखाग्नि तीसरे नंबर के पुत्र अक्षय यादव ने दी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक धवन, श्यामदेव राय चौधरी दादा, महापौर मृदुला जायसवाल, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह सोमनाथ विश्वकर्मा, कांग्रेस के अजय राय आदि शामिल रहे।
---
संघ की शाखा से मंत्री बनने तक का सफर
अमरनाथ यादव का जन्म 1 मई 1941 को जैतपुरा स्थित आवास पर हुआ था। बीएड की पढ़ाई के बाद राजनीति में सक्रिय हुए और बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बागेश्वरी शाखा पर जाते थे। युवा अवस्था में जनसंघ के विभिन्न पदों पर कार्य किया। आपातकाल के दौरान घर पर पुलिस का छापा पड़ने के बावजूद गिरफ्तारी से बच गए। जनसंघ के द्वारा ही सर्वप्रथम सभासद का प्रत्याशी बनाया गया और कांटे की टक्कर में बाबू लल्लू सिंह से चुनाव हार गए। 1980 के जनसंघ से नई पार्टी भारतीय जनता पार्टी के गठन पर मुंबई अधिवेशन में भाग लिया। फिर 1980 से लगातार दो बार भाजपा महानगर महामंत्री के पद पर कार्य किया। भाजपा संगठन ने 1984 में विधानसभा का चुनाव लड़ाया, जिसमें पराजय मिली थी। वाराणसी शहर उत्तरी से तीन बार लगातार विधायक रहे। कर शहर उत्तरी में भगवा लहराया था। अमरनाथ यादव 30-11-2000 से 29-11-2005 तक वाराणसी के महापौर भी रहे। 1991 मे कल्याण सिंह की भाजपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री भी रहे। 1999 में पुन: संगठन के महानगर अध्यक्ष जिम्मेदारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व महापौर अमरनाथ यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।