फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Maldives Ambassador will be the Chief Guest at the Sampurnanand Sanskrit University convocation

मालदीव के पूर्व राजदूत होंगे संपूर्णानंद संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, दो मार्च को आयोजन

Wed, 24 Feb 2021 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 24 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Former Maldives Ambassador will be the Chief Guest at the Sampurnanand Sanskrit University convocation
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में मुख्यअतिथि मालदीव के पूर्व राजदूत और विदेश मंत्रालय में अपर सचिव अखिलेश मिश्र होंगे। दो मार्च को सुबह 11 बजे से मुख्य भवन में होने वाले समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने बताया कि 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी अखिलेश मिश्रा फरवरी 2019 से फरवरी 2020 तक भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानिदेशक रहे हैं। विश्व पटल पर संस्कृत भाषा के लोकप्रियता को देखते हुए कुछ समय पूर्व मारीशस, नेपाल के विश्वविद्यालय एवं इस संस्था के साथ उच्च स्तरीय  शैक्षणिक समझौते हो चुके हैं। कुछ और देशों के शैक्षणिक रुचि को देखते हुये बातचीत चल रही है। इधर मुख्य भवन में समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


शताब्दी वर्ष की थीम पर बन रहा काशी विद्यापीठ में दीक्षांत पंडाल
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर पंडाल बनने लगा है। इस बार की थीम शताब्दी वर्ष पर रहेगी। कुलपति के निर्देशन में समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई है। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि इस बार समारोह के मुख्य अतिथि डीएसटी में सचिव आशुतोष शर्मा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पदक, उपाधि पाने वालों की सूची जारी होने के बाद बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक भी बुलाई गई है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही पीएचडी उपाधि पाने वालों के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी। बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed