फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Mahant of Kashi Vishwanath Temple Varanasi sat on hunger strike 

कमिश्नर के आश्वासन पर पूर्व महंत ने खत्म किया अनशन, 15 दिनों के अंदर निपटारे का आश्वासन

Sun, 31 Jan 2021 09:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 31 Jan 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Former Mahant of Kashi Vishwanath Temple Varanasi sat on hunger strike 
अनशन खत्म करवाते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का अनशन रविवार की देर शाम समाप्त हो गया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल के आश्वासन पर रजत मूर्तियों के लिए छह दिनों से अनशन पर बैठे पूर्व महंत ने जूस पीकर अनशन को विराम दिया।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम कमिश्नर दीपक अग्रवाल और मुख्य कार्यपालक सुनील वर्मा टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर पहुंचे। कमिश्नर ने महंत परिवार द्वारा पूजित बाबा की रजत मूर्तियों के प्रकरण को १५ दिन के अंदर सुलझाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महंत ने कमिश्नर के हाथों जूस पीकर अनशन को विराम दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त और सीईओ ने महंत को आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के अंदर इस प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाई पूरी कर ली जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि प्रशासन के दो जिम्मेदार अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन को विराम दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

15 दिन में समाधान न होने की स्थिति में मेरे लिए अनशन का विकल्प पुन: खुला हुआ है। बता दें कि महंत और उनकी नेत्रहीन पत्नी २६ जनवरी से अन्न जल त्यागकर रजत प्रतिमाओं की वापसी के लिए अनशन पर बैठे थे। देश भर से उनके समर्थन में श्रद्धालु भी क्रमिक अनशन कर रहे थे। अधिकारियों ने कई बार पूर्व महंत को अनशन समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन वह लिखित आश्वासन पर अड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed