{"_id":"60e6e196f52b98463e6b181a","slug":"former-ips-amitabh-thakur-complaints-shared-video-of-vehicle-stand-and-running-on-illegal-road-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शेयर किया वीडियो, बोले- पुलिस चौकी के संरक्षण में दौड़ रहे डग्गामार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शेयर किया वीडियो, बोले- पुलिस चौकी के संरक्षण में दौड़ रहे डग्गामार वाहन
Thu, 08 Jul 2021 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:59 PM IST
सार
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने वीडियो जारी कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डग्गामार बसों के संचालन का वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया है।
विज्ञापन
कैंट फ्लाईओवर के नीचे खड़ी टैक्सी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर ने थाना सिगरा के रोडवेज चौकी के पास अवैध डग्गामार बसों के संचालन पर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने डग्गामार बसों के संचालन का वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासनादेश 28 नवंबर 2013 द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बस स्टैंड के कम से कम एक किलोमीटर की दूरी में कोई भी निजी बस, मिनी बस, टैक्सी या टेंपो स्टैंड आदि नहीं होगा। इसके विपरीत रोडवेज बस स्टैंड, सिगरा से सटे हुए यूनियन बैंक के ऑफिस और आसपास होटल मौजूद हैं।
विज्ञापन
वहीं, सामने व बगल में मौजूद फ्लाईओवर के नीचे निजी बस, कार, टैक्सी आदि सभी लगातार खड़े रहते हैं, जो दूसरी शहरों में जाते हैं।
उन्होंने इस संबंध में विडियो और फोटो भी साझा किए हैं। अमिताभ और नूतन ने रोडवेज पुलिस चौकी के ठीक बगल में ऐसा होने को अनुचित बताते हुए कहा कि इस मामले में रोडवेज चौकी व सिगरा थाना की संलिप्तता बताई गई है। जिसे लेकर उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेते हुए समुचित कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन