फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former IIM Director Padmashri Dr. Pritam Singh passed away

आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस 

Wed, 03 Jun 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Former IIM Director Padmashri Dr. Pritam Singh passed away
पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह - फोटो : amar ujala

मिर्जापुर जिले की आदर्श नगर पंचायत कछवां के पांडेयपुर वार्ड निवासी शिक्षाविद, लेखक और भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ तथा प्रबंध विकास संस्थान (एमडीआई) गुरुग्राम के निदेशक रहे पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह मैक्स अस्पताल गुरुग्राम, नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। 79 वर्षीय डॉ. सिंह को एक हफ्ते पहले हार्ट अटैक आया था। उनके बेटे विपुल सिंह ने बताया कि बुधवार को अचानक तकलीफ बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अपने दो कार्यकाल में एमडीआई को मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय डॉ. प्रीतम सिंह को ही जाता है। उनके परिवार में तीन पुत्र डा. विकास सिंह, डा. विपुल सिंह, विधान सिंह और दो पुत्रियां सविता राय और अलका चावला के अलावा उनकी पत्नी सरोज और पौत्र-पौत्रियां हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम के एमडीआई में उन्होंने 1994 से 1998 और फिर 2003 से 2006 तक बतौर निदेशक दो बार सेवाएं दीं। इसके अलावा 1998 से 2003 तक वे भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), लखनऊ में बतौर निदेशक रहे। उन्होंने सात एकेडमिक पुस्तकें भी लिखीं हैं। वे प्रधानमंत्री के एंपावर्ड एक्सपर्ट कमेटी (ईईसी) के सदस्य भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed