फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former head priest of Kashi Vishwanath temple Kulpati Tiwari passed away

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत कुलपति तिवारी का निधन, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Wed, 26 Jun 2024 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 05:40 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत कुलपति तिवारी के निधन से वाराणसी का बुद्धिजीवी वर्ग काफी दुखी है। उन लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Former head priest of Kashi Vishwanath temple Kulpati Tiwari passed away
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का बुधवार की शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रवींद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताला में उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से निकलेगी।
विज्ञापन


75 वर्षीय कुलपति तिवारी न्यूरो की बीमारी से जूझ रहे थे। 1954 में वाराणसी में ही उनका जन्म हुआ था। उधर, उनके शव को अस्पताल से टेढ़ी नीम स्थित उनके निजी आवास पर ले जाया गया। 1993 में पिता कैलाशपति तिवारी के निधन के बाद से ही वे काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत बनाए गए। तभी से विश्वनाथ मंदिर की परंपराओं का निर्वहन कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed