{"_id":"69fd6df5277e8233660f5596","slug":"former-du-student-drowns-while-taking-selfie-from-boat-at-1-40-am-died-in-varanasi-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत की सेल्फी: नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौत, रात 1:40 बजे वाराणसी में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की सेल्फी: नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौत, रात 1:40 बजे वाराणसी में हुआ हादसा
Fri, 08 May 2026 10:30 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 08 May 2026 10:30 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में रात 1:40 बजे नाव से सेल्फी लेते समय डीयू का पूर्व छात्र डूब गया। हादसे के बाद उसके साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय मल्लाहों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। करीब सात घंटे बाद किसी तरह उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
हर्षवर्धन राठौर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मानमंदिर घाट पर रील बनाते और सेल्फी लेते समय बुधवार देर रात करीब 1:40 बजे गंगा में गिरने से दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हर्षवर्धन राठौर की डूबकर मौत हो गई। करीब सात घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह उसका शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
युवक अपने दोस्तों के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में तड़के 3 बजे होने वाली मंगला आरती में शामिल होने जा रहा था। जल पुलिस के मुताबिक, रविवार से नावों का संचालन बंद है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि छह युवक देर रात गंगा में नाव पर कैसे पहुंचे और उन्हें रोकने वाला कोई क्यों नहीं था। यह घटना रात में घाटों पर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलती है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से साथियों संग घूमने आया था हर्षवर्धन
ग्रेटर नोएडा निवासी हर्षवर्धन राठौर अपने पांच दोस्तों कुशाग्र सिंह, दुर्गेश सिंह उर्फ रुद्र, विपुल सिंह, जीत सिंह और ललित कुमार के साथ बुधवार को वाराणसी घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त गंगा में नाव विहार कर रहे थे। इसी दौरान हर्षवर्धन मोबाइल से रील और सेल्फी बना रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वह एक नाव से दूसरी नाव पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से गंगा में गिर गया और तेज बहाव में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय मल्लाहों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर दशाश्वमेध थाना पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही तलाश अभियान शुरू कराया। सुबह एनडीआरएफ की टीम भी सर्च ऑपरेशन में लगाई गई। करीब साढ़े सात बजे गंगा से युवक का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता संदीप सिंह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वाराणसी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए नोएडा ले जाया गया। वहीं, फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वर्ष 2018 में बुलंदशहर में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह उसके रिश्ते में मामा थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सूचना मिलने पर दशाश्वमेध थाना पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही तलाश अभियान शुरू कराया। सुबह एनडीआरएफ की टीम भी सर्च ऑपरेशन में लगाई गई। करीब साढ़े सात बजे गंगा से युवक का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता संदीप सिंह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वाराणसी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए नोएडा ले जाया गया। वहीं, फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वर्ष 2018 में बुलंदशहर में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह उसके रिश्ते में मामा थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कुछ बड़ी घटनाएं
- वर्ष 2020 में तुलसी घाट के पास शाम के समय सेल्फी लेते दौरान नाव पलट गई थी। नाव में 11 लोग सवार थे। इस हादसे में कम से कम दो युवकों की मौत हुई थी, जबकि अन्य को बचा लिया गया था।
- मई 2022 में प्रभु घाट के सामने गंगा में नाव डूबने से चार लोगों की मौत हुई थी। बताया गया कि नाव बीच धारा में पलट गई थी।
- नवंबर 2022 में 34 श्रद्धालुओं से भरी नाव अहिल्याबाई घाट के पास पलट गई थी। इस घटना में सभी यात्रियों को बचा लिया गया था, हालांकि कुछ लोग घायल हुए थे और एक की हालत गंभीर बताई गई थी।
- जनवरी 2025 में मानमंदिर घाट के सामने श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने की घटना हुई थी, लेकिन सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।