{"_id":"5bd741bdbdec2269b642a296","slug":"former-cm-nd-tiwari-bungalow-alloated-to-apna-dal-leader-ashish-patel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के लखनऊ स्थित बंगले में रहेंगे अपना दल (एस) के आशीष पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के लखनऊ स्थित बंगले में रहेंगे अपना दल (एस) के आशीष पटेल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी आशीष सिंह पटेल और अनुप्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल को पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का बंगला आवंटित कर दिया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को सफदरगंज स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला का बंगला आवंटित किया गया है।
पढ़ेंः मिशन 2019 : इस नेता को एनडीए का ओबीसी नेता बनाने की तैयारी
अब तक आशीष लखनऊ में वीवीआईपी गेस्ट हाउस में और अनुप्रिया पंडारा पार्क स्थित छोटे बंगले में रहती थीं। आशीष को जल्दी ही मंत्री बनाने की चर्चाओं के बीच पूर्व सीएम का बंगला आवंटित कर भाजपा की ओर से गठबंधन को और मजबूती का संकेत दिया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सहयोगी दलों को ज्यादा तरजीह दे रही है। तीन साल के दौरान अपना दल (एस) और भाजपा के रिश्ते सहज रहे हैं। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की निगाह नौ फीसदी कुर्मी मतदाताओं पर है। सूबे की 38 सीटों पर एक लाख से ज्यादा कुर्मी वोटर हैं। चुनाव में भाजपा कुर्मी और पटेल वोट साधने के लिए अनुप्रिया का स्टार प्रचारक के तौर पर उपयोग कर सकती है।

यूपी के साथ-साथ गुजरात के पटेलों पर भी अपना दल (एस) की नजर
उत्तर प्रदेश में हार्दिक पटेल के प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों की देखादेखी अपना दल (एस) ने यूपी के साथ-साथ गुजरात के पटेल समुदाय पर नजर टिका दी है। काशी से लेकर गुजरात के आणंद तक पटेलों को साधने के लिए वाराणसी कैंट स्टेशन से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। एकता ट्रेन यात्रा’ के नाम से यह ट्रेन मंगलवार को सुबह नौ बजे रवाना होगी।
डॉ. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन की ओर से ट्रेन ले जाने का उद्देश्य जनाधार के साथ अगले लोकसभा चुनाव में सीटों की हिस्सेदारी बढ़ाना है। दूरगामी रणनीति के तहत अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल में आस्था रखने वाले अन्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी इस ट्रेन के यात्रियों में शामिल किया गया है।
जिन स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी, पटेल समुदाय के लोग इसी ट्रेन में सवार होंगे। एकता ट्रेन चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी होते हुए आणंद पहुंचेगी। यह ट्रेन सरदार पटेल के पैतृक गांव करमसद भी जाएगी। ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग से कंपार्टमेंट की व्यवस्था की गई है।
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि मिर्जापुर तक अनुप्रिया भी ट्रेन से जाएंगी। 31 अक्तूबर को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।