फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former chief engineer in the list of careless as soon as he retires

सेवानिवृत्त होते ही लापरवाहों की सूची में पूर्व मुख्य अभियंता

Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Former chief engineer in the list of careless as soon as he retires
एक दशक से चल रहे शाही नाले के काम की धीमी रफ्तार पर अब शासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के बाद लापरवाह अफसरों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए पूर्व मुख्य अभियंता को भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि यदि कार्रवाई हुई तो उनकी समापक राशि पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल विभागीय अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने अब शाही नाले के काम की निगरानी शुरू कराई है। नगर विकास सचिव डॉ. रजनीश दूबे के चेतावनी पत्र के बाद बृहस्पतिवार को चैंबर खाली कराने के लिए शाही नाले से जुड़ी लाइनों का खोल दिया गया है। इसमें बेनियाबाग पर लगे पंपिंग स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। दरअसल, 100 साल से ज्यादा पुरानी इस सीवर लाइन में क्षमता के डेढ़ गुना सीवर पहुंच रहा है। यही कारण है कि ओवरफ्लो की वजह से पूरे शहर की सीवर व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बता दें कि शाही नाले के काम की लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त है। वाराणसी दौरे पर नाराजगी जताने के बाद उन्होंने नगर विकास मंत्री को बनारस बुलाया और पूरी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया था। इसी के बाद से ही माना जा रहा था कि इस मामले में लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल इस काम की टाइम लाइन जनवरी 2022 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed