फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former BHU professor Manoranjan Sahu received Padma Shri For contribution in field of Ayurveda

Varanasi: बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर मनोरंजन साहू को मिला पद्मश्री, आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान

Wed, 22 Mar 2023 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Mar 2023 10:51 PM IST
सार

बीएचयू आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख, शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष और क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ प्रो. मनोरंजन साहू को बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री ने नवाजा। 

विज्ञापन
Former BHU professor Manoranjan Sahu received Padma Shri For contribution in field of Ayurveda
बीएचयू के पूर्व आचार्य मनोरंजन साहू को मिला पद्मश्री, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख, शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष और क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ प्रो. मनोरंजन साहू को बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री ने नवाजा। प्रो. साहू शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में यह सम्मान पाने वाले पहले प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बातचीत में कहा कि यह उनके साथ-साथ आयुर्वेद जगत और शल्य चिकित्सा के लिए बड़े गौरव की बात है। आमतौर पर आयुर्वेद में शल्य चिकित्सा को लेकर लोगों के अच्छे विचार नहीं आते हैं। ऐसे में इस तरह का सम्मान मिलने से यह तय हो गया कि सरकार भी आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन

2018 में हुए सेवानिवृत्त

प्रो. मनोरंजन साहू ने बताया कि 1978 में पीजी के छात्र के रूप में बीएचयू आया। 1993 में बीएचयू से ही शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत की और 2018 में सेवानिवृत्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री सम्मान पाने के बाद कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की तपोभूमि बीएचयू में सेवा का अवसर मिलने के बाद यह सम्मान पाना जीवन की बड़ी उपलब्धि है। इस तरह के सम्मान के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। कहा कि जीवन पर्यंत शल्य चिकित्सा को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed