फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Forest department teams fail to control elephant herd in Sonbhadra, panic

सोनभद्र में हाथियों के झुंड को नियंत्रित करने में वन विभाग की टीमें असफल,दहशत

Sat, 23 Nov 2019 10:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 23 Nov 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Forest department teams fail to control elephant herd in Sonbhadra, panic
हाथियों को खदेड़ने के लिए तीन टीमों ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के बीजपुर क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में आंतक का पर्याय बने हाथियों के झुंड को वापस भेजने के लिए गठित तीन टीमे भी नियंत्रण पाने में असमर्थ नजर आ रही हैं। हाथियों के झुंड का दो हिस्सों में बंट जाना ग्रामीणों में डर पैदा करने लगा है।    

विज्ञापन


वन विभाग हाथियों को वापस छत्तीसगढ़ के जंगलों में खदेडने के लिए बंगाल व छतीसगढ़ की विशेष टीम को बुलवाया था। जो हाथियों को भगाने में माहिर थे लेकिन जरहा वन रेंज पहुंची टीम भी हाथियों के झुंड को भगाने में असफल साबित हुई। बृहस्पतिवार दोपहर पहुंची टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार कर रात में हाथियों को खदेड़ कर नेमना के जंगलों के रास्ते छतीसगढ़ के जंगलों में छोड़ने की योजना बनायी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात हाथियों को भगाने का आपरेशन शुरू किया गया। टीम के सदस्यों ने उल्ला जलाकर विभिन्न भाषाओं में चिल्ला कर हाथियों को भगाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान हाथियों का झुंड भड़क उठा और सवारीढांड स्थित पहाड़ी के उपर पहुंच गये व पहाड़ी की दूसरी तरफ स्थित रिहंद जलाशय में कूद पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों का झुंड पानी मे तैर कर दूसरे किनारे की ओर जाने की कोशिश करने लगा लेकिन 6 किलोमीटर का लंबा सफर होने के कारण आधे रास्ते में स्थित कोयरानी पहाड़ी पर तीन हाथी व दो बच्चे रूक गये। बाकी हाथियों का झुंड रिहंद जलाशय पार कर म्योरपुर रेंज के खनता गांव पहुंच गया। इस दौरान किनारे पर पहुंच हाथियों के झुंड ने दहाड़ना शुरू कर दिया।


हाथियों की दहाड़ से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने हाथी आने की सूचना वन विभाग को दी मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मियों ने दस हाथी पहुंचने की सूचना जरहा वन रेंज के कर्मियों को दी। हाथियों के पहुंचने की खबर से वन महकमा में हड़कं प मच गया जबकि बिछड़े तीन हाथियों की तलाश शुरू कर दी गई। जंगल, पहाड़ी, घाटियों में खोजने के बाद दो बच्चो सहित तीन हाथी रिहंद जलाशय के बीच मे कोयरानी पहाड़ी पर मिले तब जाकर वन विभाग कर्मियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed