फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   foreigner spit on engineer in sonebhadra, dispute

भारत आने का कारण पूछा तो विदेशी ने भारतीय इंजीनियर पर थूका

Sun, 05 Nov 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Sun, 05 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
foreigner spit on engineer in sonebhadra, dispute
जर्मनी के हेलिगर एरेक्स - फोटो : अमर उजाला
भारत आने का कारण पूछने पर जर्मनी के हेलिगर एरेक्स (47) ने रेलवे के इंजीनियर पर थूक दिया। इस पर इंजीनियर ने हेलिगर की पिटाई कर दी। मारपीट में इंजीनियर को भी चोट आई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने इंजीनियर को पकड़ कर चोपन जीआरपी को सौंप दिया और विदेशी का मेडिकल कराया। जीआरपी थाने में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घटना राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर हुई।
विज्ञापन


उधर, चोपन जीआरपी प्रभारी हरिकेश आजाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए उसे मिज़ार्पुर जीआरपी ला रहे थे। मिज़ार्पुर रेलवे स्टेशन के बाहर विदेशी भागने की कोशिश करने लगा। रोकने पर जीआरपी प्रभारी चोपन पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जीआरपी थाने में बैठाया गया है। हेलिगर एरेक्स अगोरी किले पर शोध कर रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे हेलिगर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन से चोपन जाने के लिए चुनार बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। यहां ट्रेन आने का समय 3.55 का है।

इस कारण वह परिसर में घूम रहे थे। इस दौरान स्टेशन पर काम करा रहे सेक्शन इंजीनियर अमन कुमार (50) ने उनसे भारत आने का कारण जानना चाहा तो हेलिगर ने कोई जवाब नहीं दिया। दुबारा पूछने पर उसने इंजीनियर पर थूक दिया।

इसी के बाद दोनों में विवाद हो गया और इंजीनियर ने विदेशी की पिटाई कर दी। लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना पर पुलिस हेलिगर को प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गई। हेलिगर ने पुलिस कार्रवाई करने की बात कही, तो उन्हें कोतवाली ले जाया गया। इसके बाद स्टेशन से इंजीनियर को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई।

 

विदेशी बिना वीजा पासपोर्ट के घूम रहा था

foreigner spit on engineer in sonebhadra, dispute
passport
उधर, चोपन जीआरपी प्रभारी हरिकेश आजाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए विदेशी को मिज़ार्पुर जीआरपी ला रहे थे। मिज़ार्पुर रेलवे स्टेशन के बाहर विदेशी भागने की कोशिश करने लगा।

रोकने पर जीआरपी प्रभारी चोपन पर हमला कर घायल कर दिया। उसे जीआरपी थाने में बैठाया गया है। मिर्जापुर जीआरपी प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि विदेशी चार बार भारत आया है।

पिछली बार फरवरी में 2016 में आया था। जनवरी 2017 को उसका वीजा एक्सपायर हो गया। हिमांचल के कुल्लू में मारपीट करने पर उसका वीजा व पासपोर्ट जब्त हो गया था।

विदेशी बिना वीजा पासपोर्ट के घूम रहा था। उधर, सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जर्मनी के कोपेनिक जिले के बर्लिन निवासी हेलिगर एरेक्स (47) का राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर इंजीनियर से विवाद हो गया। मारपीट में बिहार के मुंगेर जिले के नया छावनी निवासी रेलवे इंजीनियर अमन को भी चोट लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed