फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the public good, King Dasharatha handed over Rama and Lakshmana to Vishwamitra

Varanasi News: लोक हित के लिए राजा दशरथ ने राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र को सौंपा

Fri, 05 Jun 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
For the public good, King Dasharatha handed over Rama and Lakshmana to Vishwamitra
अखिल भारतीय सनातन न्यास जैतपुरा की ओर से मां बागेश्वरी देवी में भक्तों ने राम कथा सुनी। कथा के चौथे दिन पातालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य संत जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज ने कहा कि चारों भाइयों के जन्म के बाद महाराज दशरथ ने गुरु वशिष्ठ के चरणों में शीश झुकाया। उन्हें राजमहल में आकर बच्चों के नामकरण के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद गुरु जी ने चारों भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न रखा।
विज्ञापन

चारों राजकुमारों ने गुरुकुल में जाकर सामान्य बालकों की तरह शिष्य बनकर अल्पकाल में धनुर्विद्या में पारंगत हुए और गुरु का आशीर्वाद लेकर राजमहल में लौटे। एक दिन राजा दशरथ के दरबार में गुरु विश्वामित्र का जब आगमन हुआ तब राजा ने उन्हें आदर पूर्वक अपने सिंहासन पर बैठाया, तब विश्वामित्र ने उनसे राम और लक्ष्मण से यज्ञ की रक्षा के लिए वन ले जाने की बात कही। लोक हित के लिए उन्होंने खुशी-खुशी मुनि जी को दोनों भाइयों को सौंप दिया। कथा से पहले लोक गायिका रंजना राय ने ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया... जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। पं. वेदप्रकाश मिश्र कलाधर ने भी राजा दशरथ के आंगन की छवि की प्रशंसा की। सनातन संस्था के पूज्य सद्गुरु नितेश सिंह बाल ने भक्तों से सत्संग से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed