फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   for hungriness of winning motivated to get success

जिला ओलंपिक खेल : जीत की भूख से चखा सफलता का स्वाद

Tue, 18 Jul 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
for hungriness of winning motivated to get success
विज्ञापन

जिला ओलंपिक खेल के पांचवें दिन सोमवार को कुश्ती में 150 में से 20 पहलवानों ने पदक जीते। हॉकी में लालपुर स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। दो दिवसीय टेबल टेनिस के अंतिम दिन पांच स्पर्धाओं में अनोखी केशरी और चार में तरुण ने सबसे ज्यादा पदक जीते। फुटबॉल में पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले में कुमाऊं हीरोज की महिला टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर काशी का मान बढ़ाया। उनका कहना था कि पदक जीतने के लिए कई दिन और रात एक कर दिए।कुश्ती में बलराम, अलका का शानदार प्रदर्शन
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग के 46 किलो में बलराम यादव, अंशु यादव, यशपाल, सुंदरम यादव, अखिलेश यादव, नितेश कुमार यादव, विष्णु गुप्ता, राजू यादव, शिव कुमार पाल, आर्यन यादव ने बाजी मारी। महिला वर्ग में फ्री स्टाइल में अलका यादव, आंचल यादव, माला यादव, प्रीति कुमारी, अंशु यादव, कौशिकी कुशवाहा, वसुंधरा यादव, रिया यादव, अमृता यादव, पायल यादव ने जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में तरुण और अनोखी चैंपियन
दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता अंतिम दिन आठ श्रेणियों में एक मात्र अनोखी केशरी ने अंडर-13, 15, 17, 19, महिला एकल और युगल मुकाबले में पहला स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब जीता। अंडर-11 में श्रेया साहनी ने स्वर्ण पदक जीता। बालकों के अंडर-11 में दिव्यांश कुमार, अंडर-13 में दर्श शर्मा, अंडर-15 में अक्षज सिन्हा, अंडर-17, 19 और पुरुष एकल में तरुण कुमार ने पहला स्थान और पुरुष युगल में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल में कुमाऊं हीरोज और किड्स केयर फाइनल में
बरेका में फुटबॉल मैच के पांचवें दिन महिला वर्ग में कुमाऊं हीरोज ने किड्स केयर को 2-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में किड्स केयर ने न्यायिक क्लब को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई।

कराते में अंजलि चमकीं
सनबीम स्कूल सारनाथ में कराते में अंजलि शर्मा, आयुषी मौर्य, खुशी यादव, विनय सिंह, आकांक्षा वर्मा, शशिकला मौर्य, पूनम सिंह आदिति मौर्य ने स्वर्ण पदक जीता। पिंटू प्रजापति, देवेश विश्वकर्मा, आशुतोष मिश्रा, ऋतिका यादव, खुशबू पटेल, प्रीति कुशवाहा, अपर्णा सिंह ने रजत पदक हासिल किया। आकांक्षा तिवारी, आंचल पाल, शीतल सिंह चौहान, आरव सिंह, कार्तिक मिश्रा ने कांस्य पदक जीता।

मुक्केबाजी में सनबीम भगवानपुर का दबदबा

पांडेयपुर के देवा संस्कार पब्लिक स्कूल में मुक्केबाजी में सनबीम स्कूल भगवानपुर के मुक्केबाजों ने 21 पदकों पर कब्जा जमाया और चैंपियन का खिताब जीता। इसमें छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक शामिल है। अनिकेत जायसवाल, राज प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, सृष्टि, वंशिका ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, शाश्वत उपाध्याय, आदर्श यादव, चित्रेश यादव, आकाश रंजन, श्री कपूर, मोहित सिंह ने रजत जबकि रौनक सिंह, कृष्णकांत, परितोष सिंह, अमित यादव, पुनीत पांडेय, प्रियांशु सिंह, शमशीर ने कांस्य पदक हासिल किए।

आर्म रेसलिंग में 250 खिलाड़ियों दिखाई प्रतिभा
आर्मी पब्लिक स्कूल के मल्टीपर्पज हॉल में आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आर्मी पब्लिक स्कूल की निलक्षी चौबे, अनुष्का सिंह, परिचित, आयुष सिंह, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की वैष्णवी सिंह, श्रीशा सम्राट, मोनालिसा भंवरा, आदित्य राज सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, सेंट जॉन्स स्कूल बरेका की कनक, साक्षी, एमएल पब्लिक स्कूल की सेजल, सोनी, शंकर पाल, देहरादून पब्लिक स्कूल के राधेश्याम, सनबीम वरुणा के प्रियांशु कुमार सिंह, सनबीम भगवानपुर के ध्रुव पाठक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चंदन, विनीत सिंह, वाराणसी पब्लिक स्कूल के अमन कुमार गुप्ता, शुभम कुमार यादव, विकास इंटर कॉलेज की खुशबू कुमारी एवं श्रुति सिंह, अथर्व द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीता।


ताइक्वांडो में सन्नी ने जीता स्वर्ण
सनबीम सारनाथ में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 33 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सन्नी, उत्कर्ष, अक्षरा, नैना, विनायक स्वर्ण पदक श्रद्धा, पूर्णिमा, नैतिक, फारिस, कुंवर अखंड, प्रकाश शाश्वत, रोशन झा, समर्थ गुप्ता रजत पदक हासिल किया। वहीं, ज्ञानेंद्र, विनय, सौम्या, वेदनशी, विवान, जैन अली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article