{"_id":"588241044f1c1bc77cefec72","slug":"for-admission-in-mbba-md-ms-in-bhu-registration-start-1-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में एमबीबीएस, एमडी\/एमएस के लिए रजिस्ट्रेशन एक फरवरी से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में एमबीबीएस, एमडी/एमएस के लिए रजिस्ट्रेशन एक फरवरी से
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
एमडी/एमएस आयुर्वेद, बीएससी नर्सिंग, बीएएमएस की प्रवेश प्रक्रिया एक मार्च से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार को आईएमएस की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की समन्वय समिति की बैठक आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।
निर्णय लिया गया कि एमबीबीएस, एमएस/एमडी, एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश केंद्रीय नीट की परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे। इसके तहत बीएचयू में प्रवेश के लिए एक फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जो 15 मार्च तक चलेगा।
आईएमएस बीएचयू की ओर से संचालित एमडी/एमएस (आयुर्वेद), बीएएमएस, बीफार्मा व एमफार्मा (आयुर्वेद), बीएनवाईएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई। एमडी/एमएस (आयुर्वेद) की प्रवेश परीक्षा 25 जून को, बीएएमएस, बीफार्मा (आयुर्वेद), बीएनवाईएस की प्रवेश परीक्षा चार जून को और बीएससी नर्सिंग व एमफार्मा (आयुर्वेद) की प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी।
इन पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए जानकारी एक मार्च से आईएमएस बीएचयू की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।