फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   footboller mamta

आर्थिक तंगी का शिकार नेशनल फुटबालर का परिवार

Tue, 26 May 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
footboller mamta
वाराणसी। छित्तूपुर की रहने वाली नेशनल फुटबालर (गोलकीपर) ममता कुमारी का परिवार भी लॉकडाउन में आर्थिक और खाने के लिए जूझ रहा है। ममता ने बताया कि पिता रतनलाल बीएचयू में जूते-चप्पल के मरम्मत का काम करते थे और भाई गोपाल टाइल्स लगाने का काम करता था। जिससे परिवार के छह सदस्यों का खर्च चलता था। मगर लॉकडाउन में कोई काम काज नहीं हो पा रहा। जिससे अब परिवार के छह सदस्यों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मां सरोज ने बताया कि मेरे परिवार में छह सदस्य हैं। लॉकडाउन में पति और बेटे का काम बंद हो गया। जमा पूंजी भी खत्म हो गई। परिवार के छह सदस्यों के लिए मिलने वाला सरकारी राशन चार लोगों के लिए ही मिलता है। ऐसे में घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। बीएचयू में स्कूली बच्चों को निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण देने वाले गोपाल प्रसाद ने बताया कि ममता पांच साल से बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान में फुटबाल प्रशिक्षण लेती थी। जिसने अपने फुटबाल कॅरियर में उड़ीसा और मणिपुर में दो बार नेशनल और तीन बार स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान अपने टीम की बेस्ट गोलकीपर भी रही। लॉकडाउन में उसके घर की स्थिति बेहद गंभीर है। अगर आने वाले दिनों में ऐसी ही स्थिति रही तो रोज कमाने खाने वाले ऐसे लोग को भुखमरी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed