{"_id":"616012018ebc3ed0960fe615","slug":"football-player-hassan-alam-of-varanasi-will-play-spain-one-year-contract-with-cf-union-viera-club","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: स्पेन में चमक बिखेरेंगे बनारस के हसन आलम, सीएफ यूनियन विएरा क्लब ने किया एक साल का करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल: स्पेन में चमक बिखेरेंगे बनारस के हसन आलम, सीएफ यूनियन विएरा क्लब ने किया एक साल का करार
Fri, 08 Oct 2021 03:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:39 PM IST
सार
बनारस स्पोर्टिंग क्लब के फारवर्ड हसन आलम स्पेन की सीएफ यूनियन वीएरा क्लब से खेलेंगे। क्लब ने हसन आलम के साथ एक साल का करार किया है।
विज्ञापन
बनारस के हसन आलम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस स्पोर्टिंग क्लब के तेज तर्रार सेंटर फारवर्ड हसन आलम जल्द ही स्पेन के नामचीन सीएफ यूनियन विएरा क्लब से खेलते नजर आएंगे। क्लब ने हसन आलम के साथ एक साल का करार किया है। हसन शनिवार को मुंबई से स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत में बनारस स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नूर आलम ने बताया कि स्पेन के क्लब से करार भारतीय फुटबॉल के लिए एक गौरवशाली पल है। 19 अप्रैल 1999 को जन्मे हसन आलम के फुटबॉल कैरियर की शुरुआत बेनियाबाग के मैदान से हुई। बताया कि हसन 2016-17 की बनारस जिला फुटबाल लीग में शीर्ष स्कोरर रहे।
विज्ञापन
इसी साल प्रयागराज में संपन्न अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशीप में वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को चौंका दिया। इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंडर-19 बीसी राय ट्रॉफी के लिए हुआ था। 2019 के सीनियर नेशनल फुटबाल (संतोष ट्राफी) चैंपियनशीप में हिस्सा लेने वाली यूपी टीम के भी हसन सदस्य रहे।
विज्ञापन
हसन आलम बोले- विदेशी क्लब से जुड़ना मेरे लिए बड़ी बात
हसन आलम ने बताया कि सेंटर फारवर्ड के अलावा वे राइट और लेफ्ट दोनों विंग से विपक्षी टीम हमला बोलने में सक्षम हैं। उन्होने बताया कि स्पेन जैसे फुटबॉल के महारथी देश में खेलना बड़ी बात है। यह करार फिलहाल एक साल के लिए है। इधर, हसन के विदेशी क्लब से खेलने की खबर से बनारस स्पोंर्टिंग क्लब के सहित शहर के तमाम फुटबाल क्लबों के खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स प्रमोटरों ने हर्ष जताया है।