फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Food was served at the pddu nagar station in plate action was taken when video viral

यूपी: जूठी थाली में स्टेशन पर परोस रहे थे खाना, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

Tue, 23 Mar 2021 11:24 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Tue, 23 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Food was served at the pddu nagar station in plate action was taken when video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर जूठी थाली में ही यात्रियों को खाना परोसा जाता है। यूज एंड थ्रो प्लेट को फेंकने की जगह वेंडर द्वारा उसे धुलवाकर दोबारा उपयोग में लाया जाता था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो खानपान स्टाल के संचालक के खिलाफ डीआरएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर स्थित एक खानपान स्टाल पर यूज एंड थ्रो प्लेट को धोकर खाना परोसने का वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे प्रशासन हरकत में आया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा कि खानपान स्टाल पर काम करने वाले कर्मचारी यात्रियों द्वारा खाकर छोड़ी गई यूज एंड थ्रो प्लेट को दोबारा धोकर उसमें दूसरे को खाना परोस रहे हैं।

विज्ञापन

खानपान स्टाल आईआरसीटी से संबद्ध है। बावजूद इसके स्टाल पर यात्रियों को खाना परोसने में अनियमितता बरती जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डीआरएम राजेश पांडेय ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इस निर्देश पर देर रात विभागीय अधिकारी स्टाल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। डीसीएम मोहम्मद इकबाल ने बताया कि किसी की शिकायत मिलने पर स्टाल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed